16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतियूनिवर्सिटी को राजनीतिक अखाड़ा मत बनाओ... राहुल गांधी के अचानक डीयू पहुंचने...

यूनिवर्सिटी को राजनीतिक अखाड़ा मत बनाओ… राहुल गांधी के अचानक डीयू पहुंचने पर मच गया बवाल

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को दोपहर में अचानक दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस पहुंच गए। उन्होंने पीजी हॉस्टल में छात्रों के साथ लंच किया और बातचीत की। राहुल गांधी के डीयू दौरे पर यूनिवर्सिटी प्रशासन और बीजेपी नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं आईं। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी खुद राजनीति में फेल हो चुके हैं और डीयू को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं डीयू की प्रॉक्टर ने सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी को यूनिवर्सिटी रहने दें, पॉलिटिकल अड्डे की जगह न बनाएं।

‘डीयू को राजनीतिक अखाड़े न बनाएं’
राहुल गांधी के डीयू कैंपस पहुंचने पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘राजनीति के हर एग्जाम में जो फेल हो चुके राहुल गांधी को लगता है कि अपने फेलिंग करियर को उभारने के लिए डीयू को वो राजनीतिक अखाड़े में तब्दील कर देंगे। ये निंदनीय है। वो बिना परमिशन के डीयू पहुंचे। उनके आने से सुरक्षा और व्यवस्था में खलल पड़ा, छात्रों को दिक्कतें हुईं। प्रशासन और छात्रों ने शिकायतें दर्ज कराईं हैं। अगर उन्हें लगता है कि वो हर संस्था के ऊपर है, जब उनकी सदस्यता गई तो काले कपड़े पहनकर कोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। हम शैक्षणिक संस्थान को राजनीतिक अखाड़े बनाने की निंदा करते हैं। राहुल गांधी छात्रों को नुकसान पहुंचा कर अपने करियर को आगे पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

‘कैंब्रिज में पढ़ने वाले राहुल को रखना था डिसीप्लेन’
इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ल का भी बयान सामने आया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी बिना परमिशन के भीड़ के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसे। एक सभ्य समाज में ऐसा करना उचित नहीं है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़े लिखे राहुल गांधी जी को थोड़ा तो discipline का परिचय देना था।’

छात्रों को लंच के दौरान हुई परेशानी-DU
राहुल गांधी के डीयू दौरे पर यूनिवर्सिटी का भी बयान सामने आया। डीयू की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी को यूनिवर्सिटी रहने दें, पॉलिटिकल अड्डे की जगह न बनाएं। डीयू ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी के दौरे से लंच के समय कई छात्रों को दिक्कतें हुईं। छात्रावास प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। राहुल गांधी, कई बाहरी लोगों के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के पांच मई को दोपहर के भोजन के समय पीजी मेन्स हॉस्टल में अचानक और अनधिकृत रूप से प्रवेश कर गए।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...