17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल के आवास पर 171 करोड़ रु खर्च, कांग्रेस नेता अजय माकन...

केजरीवाल के आवास पर 171 करोड़ रु खर्च, कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने को लेकर सियासी घमासान जारी है. केजरीवाल विरोधियों के निशाने पर हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने आवास के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए थे. अब कांग्रेस ने दावा किया है कि केजरीवाल के बंगले पर 45 करोड़ नहीं बल्कि 171 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर खर्च की गई राशि 171 करोड़ रुपये थी, न कि 45 करोड़ रुपये. कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि उनकी सरकार को अधिकारियों के लिए अतिरिक्त फ्लैट खरीदने पड़े, जिनके घरों को विस्तार के लिए मुख्यमंत्री आवास परिसर में कई निर्माण को गिराना पड़ा या खाली करना पड़ा.

कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने केजरीवाल पर बनावटी सादा जीवन जीने और अपने आवास पर करोड़ों खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके उलट दिल्ली में सादगी की मिसाल उनकी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित हैं.माकन ने आरोप लगाया, “शीला दीक्षित की पूरी कैबिनेट ने अपने शासन के 15 वर्षों में अपने घरों पर जितना खर्च किया, वह अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने महल के नवीनीकरण पर खर्च की गई राशि के बराबर भी नहीं है.

घर पर खर्च किए गए 171 करोड़: माकन
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के आवास पर खर्च की गई राशि 45 करोड़ रुपये नहीं बल्कि 171 करोड़ रुपये थी और वह भी कोविड महामारी के समय जब लोग अस्पताल में बिस्तर और ऑक्सीजन की कमी की वजह से इधर-उधर भाग रहे थे.उन्होंने कहा, “मैं समझाऊंगा कि 171 करोड़ रुपये कैसे खर्च किए गए. माकन ने बताया कि केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बगल में चार निवास परिसर हैं. इन चार निवास परिसरों में कुल 22 अधिकारियों के फ्लैट हैं.”

उन्होंने कहा कि 22 में से 15 को या तो खाली करा दिया गया या फिर ध्वस्त कर दिया गया. वहीं बाकी बचे 7 को फिर से आवंटित नहीं करने का निर्देश दिया गया है. माकन ने आरोप लगाया कि इन फ्लैटों की भरपाई के लिए केजरीवाल सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में 126 करोड़ रुपये की लागत से टाइप 5 के 21 फ्लैट खरीदे हैं.कांग्रेस नेता ने कहा, “इसलिए इन 21 फ्लैटों की कीमत को केजरीवाल के आवास पर खर्च की गई कुल लागत में भी शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि यह उनके आवास के विस्तार के कारण जरूरी था.”

माकन ने यह भी कहा कि यह विशेषाधिकार हनन का मामला है क्योंकि सरकार ने बजट तो पास करा लिया लेकिन केजरीवाल के आवास के नवीनीकरण का कोई जिक्र नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि नवीनीकरण की वजह से दिल्ली की विरासत, हरियाली के साथ-साथ मास्टर प्लान की भी अवहेलना है.

 

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...