28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'द केरल स्टोरी' विवाद पर TMC ने कहा- BBC की डॉक्यूमेंट्री पर...

‘द केरल स्टोरी’ विवाद पर TMC ने कहा- BBC की डॉक्यूमेंट्री पर क्यों लगाया बैन

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को बैन करने का फैसला किया है. उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को आदेश दिया है कि राज्य के सिनेमा घरों से फिल्म को हटाया जाए. ये फैसला बंगाल में शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है.

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने का सही निर्णय लिया है. इस फिल्म का मकसद ध्रुवीकरण करके एक समुदाय को भड़काना है. यह फिल्म झूठ पर आधारित है. कुणाल ने कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठकर हमें लेक्चर देते हैं, वही ‘गोली मारो सालों को’ जैसे नारे लगाते हैं. पूछना चाहता हूं कि आपने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध क्यों लगाया.

ये लोग बंगाल फाइल्स की तैयारी कर रहे हैं- ममता बनर्जी
इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार मनगढ़ंत और गलत कहानी वाली बंगाल फाइल्स बनाने के लिए फिल्मकारों को पैसे दे रही है. कुछ दिनों पहले इनके भेजे एक्टर्स बंगाल आए थे और वो मनगढ़ंत व गलत कहानी वाली फिल्म बंगाल फाइल्स की तैयारी कर रहे हैं.

उन्हें ये करना का हक किसने दिया- ममता बनर्जी
ममता ने कहा कि ये लोग केरल और वहां के लोगों की मानहानि कर रहे हैं. आए दिन ये लोग बंगाल की भी मानिहानि करते हैं. उन्होंने सवाल उठाया, “क्यों बीजेपी सामुदायिक दिक्कतें पैदा कर रही है? ये सब करना क्या किसी राजनीतिक पार्टी का काम है? उन्हें ये करना का हक किसने दिया”.

तो हम कानूनी कदम उठाएंगे- प्रोड्यूसर विपुल शाह
ममता बनर्जी सरकार के इस फैसले के बाद ‘द केरल स्टोरी’ के प्रोड्यूसर विपुल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का जवाब भी आया है. विपुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर राज्य सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो हम कानूनी कदम उठाएंगे.

 

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...