7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
HomeUncategorizedफिल्म को इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, द केरल स्टोरी...

फिल्म को इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, द केरल स्टोरी बैन पर विपुल शाह की चेतावनी

Published on

‘द केरल स्टोरी’ ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों को दो भागों में बांट दिया है। जबकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और कई लोगों से इसे सपोर्ट भी मिल रहा है। वहीं, कई लोगों ने यह दावा करते हुए फिल्म की आलोचना की है कि यह एक प्रॉपगेंडा है। कुछ ने फिल्म पर बैन लगाने की भी मांग की है। तमिलनाडु के थिएटर्स में फिल्म को बैन कर दिया गया है। इन सबके बीच, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ‘बंगाल में शांति बनाए रखने’ और हिंसा की किसी भी घटना से बचने के लिए फिल्म पर बैन लगा दिया है। अब इस फैसले पर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने रिएक्ट किया है और काफी कुछ कहा है। फिल्म बैन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें फिल्ममेकर ने खुलकर अपनी बात रखी।

विपुल अमृतलाल शाह ने पश्चिम बंगाल में अपनी फिल्म The Kerala Story के बैन होने पर प्रतिक्रिया दी है। इसके बारे में बात करते हुए और तमिलनाडु में थिएटर मालिकों के स्क्रीनिंग को रोकने के बारे में बात करते हुए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे।’

‘एक आदमी की वजह से रोकी गई फिल्म’
विपुल शाह ‘द केरल स्टोरी’ के लिए जनता से मिल रहे रिस्पांस से खुश हैं और उन्होंने सबका धन्यवाद भी किया है। तमिलनाडु में फ़िल्म रिलीज़ न होने पर विपुल शाह ने फ़िल्म को रिलीज़ करने के लिए तमिलनाडु सरकार से अपील की। विपुल शाह ने कहा ‘एक आदमी की वजह से रोकी जा रही है रिलीज़, जो ग़लत है। कोर्ट से क्लियर होने के बाद फ़िल्म को रोका जा रहा है, तो जवाब रोकने वाले को देना चाहिए । हम लीगल एक्शन लेंगे, क़ानून को फॉलो करेंगे, पश्चिम बंगाल में फ़िल्म को रोका गया तो हम लीगल लड़ाई लड़ेंगे, कानून के हिसाब से एक्शन लेंगे।’ उन्होंने फ़िल्म को एजेंडा या प्रोपेगंडा बताने वालों को जवाब दिया कि ‘ये देश का मुद्दा है जिसे हमने सिनेमा पर दिखाया।’

‘फिल्म रिलीज के लिए हाईकोर्ट तक जाएंगे’
विपुल ने आगे कहा, ‘देश की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद, लोग बड़ी संख्या में फिल्म देख रहे हैं। ये फिल्म ज्यादा से ज्यादा देखें क्योंकि विषय बेहद महत्वपूर्ण है। माननीय पीएम मोदी जी ने भी इस फिल्म के बारे में बात की। कुछ लोगों ने फिल्म का सपोर्ट किया, कुछ ने विरोध, लेकिन अब इस फिल्म को नेशनल लेवल पर इग्नोर नहीं किया जा सकता है। हमारे लिए यह अचीवमेंट है। तमिलनाडु में सिर्फ एक इंसान की धमकी देकर रिलीज होने से रोका है। एक व्यक्ति ने धमकी देकर कंट्रोल कर लिया है। मैं तमिलनाडु की डीएमके और कांग्रेस की सरकार से निवेदन करता हूं कि इसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लें और इस फिल्म को कल सुबह तमिलनाडु में रिलीज करें। चेन्नई हाईकोर्ट में कुछ लोगों ने पेटीशन की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...