28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन-पाकिस्‍तान की खतरनाक चाल, भारत को दोतरफा घेरने की तैयारी, खत्‍म होगी...

चीन-पाकिस्‍तान की खतरनाक चाल, भारत को दोतरफा घेरने की तैयारी, खत्‍म होगी मलक्‍का की बढ़त?

Published on

इस्‍लामाबाद

चीन और पाकिस्‍तान ने नापाक चाल चलते हुए भारत की दो तरफा घेरेबंदी को मजबूत करना शुरू कर दिया है। चीन और पाकिस्‍तान के सैनिक जहां पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर में मिलकर साजिशें रच रहे हैं, वहीं अब समुद्र में भी टेंशन बढ़ने जा रही है। चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने पाकिस्‍तान के नौसेना प्रमुख से सोमवार को कहा कि दोनों देशों की सेना और नौसेना के बीच सहयोग को नए क्षेत्रों में विस्‍तारित किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि इससे क्षेत्र की सुरक्षा करने में दोनों देशों की ताकत में इजाफा होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की कोशिश अपने ‘मलक्‍का संकट’ को खत्‍म करने की और इसी वजह से वह अरब सागर के जरिए सीधे हिंद महासागर तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है।

भारत के दुश्‍मन चीन और पाकिस्‍तान की सेनाओं के बीच वर्षों से सैन्‍य सहयोग चल रहा है। पाकिस्‍तान बड़े पैमान पर चीन से हथियार और युद्धपोत खरीद रहा है। दोनों ही देशों की नौसेना और एयरफोर्स के बीच हर साल युद्धाभ्‍यास भी होता रहता है। चीन दुनिया की फैक्‍ट्री है और वह अपने सामानों को भेजने के लिए समुद्री मार्ग पर निर्भर है। चीन को अपना माल इंडोनेशिया के पास मलक्‍का स्‍ट्रेट से होकर भेजना होता है जो भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह के बेहद करीब है। यही नहीं कुछ सौ मील की दूरी पर ही अमेरिकी नौसेना का डियागो गार्सिया नेवल बेस है।

चीन को हमेशा सताता रहता है मलक्‍का का डर
भारतीय नौसेना अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तीनों ही सेनाओं की कमान बना रही है। भारत और अमेरिका के नौसैनिक अक्‍सर हिंद महासागर में मालाबार युद्धाभ्‍यास करते रहते हैं। इसी वजह से चीन को यह डर सताता रहता है कि भारत और अमेरिका दोनों ही मलक्‍का स्‍ट्रेट में उसे घेर सकते हैं। यही वजह है कि चीन अपनी निर्भरता को खत्‍म करने के लिए पाकिस्‍तान के साथ मिलकर रोड और रेल परियोजना बना रहा है। इससे उसकी अरब सागर तक सीधे पहुंच हो जाएगी। यही नहीं चीन आसानी से खाड़ी देशों, अफ्रीका और यूरोप तक सामान भेज सकता है।

चीन की योजना पाकिस्‍तान और ईरान के रास्‍ते यूरोप तक रेल मार्ग बनाने की है। चीन अफगानिस्‍तान तक अपनी सीपीईसी परियोजना को ले जाना चाहता है। चीन ने साल 2017 में अफ्रीका के जिबूती में अपना पहला विदेशी नौसैनिक अड्डा बनाया था। विश्‍लेषकों का कहना है कि इसके बाद से ही भारत समुद्र में चीन की चाल से सतर्क हो गया है। चीन के रक्षा मंत्री ने पाकिस्‍तानी सेना से कहा कि सैन्‍य सहयोग दोनों देशों के बीच रिश्‍तों में बेहद अहम है। चीन पाकिस्‍तान के ग्‍वादर में बंदरगाह बना रहा है और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक यह ड्रैगन का दूसरा विदेशी नेवल बेस है। चीन के इस कदम से भारत की टेंशन बढ़ गई है जो जमीन पर भी भारत के लिए बड़ा संकट बन गया है।

चीन की मदद कर रहे पाकिस्‍तानी सैनिक
पाकिस्‍तान के विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्‍तानी सेना के कई विशेषज्ञ इस समय चीनी सेना में सेवा दे रहे हैं और वे भारत के खिलाफ रणनीति तैयार करने में चीन की मदद कर रहे हैं। यही नहीं चीनी सैनिक पीओके में मौजूद हैं और वे पाकिस्‍तानी सेना के साथ मिलकर साजिशें रच रहे हैं। चीन पीओके में पाकिस्‍तानी वायुसेना के ठिकानों का भी इस्‍तेमाल कर रहा है। इस तरह से चीन न केवल जमीन पर बल्कि समुद्र में भारत को घेरने की तैयारी तेज कर चुका है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...