17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलसूर्यकुमार यादव ने अकेले दम पर जिताया मैच, आरसीबी को हराकर टॉप-4...

सूर्यकुमार यादव ने अकेले दम पर जिताया मैच, आरसीबी को हराकर टॉप-4 में मुंबई इंडियंस

Published on

मुंबई

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से आईपीएल 2023 में मिली अपनी पहली हार का बदला अब ले लिया है। एमआई ने 9 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए होम टीम मुंबई के सामने 200 रन का बड़ा टारगेट रखा था। मुंबई ने इस लक्ष्य को सूर्यकुमार यादव और नेहाल वढेरा की तूफानी बल्लेबाजी के चलते 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा। तो आइये एक बार नजर डालते हैं कि इस पूरे मैच में क्या-क्या हुआ।

बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करके मुंबई को दिया 200 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में बैंगलोर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बना दिए। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा ग्लेन मैक्सवेल ने 68 रन बनाए। वहीं फाफ डुप्लिसिस ने भी 65 रन की दमदार पारी खेली। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने भी अंत में आकर तेज गति से 30 रन बनाए। बात करें मुंबई के गेंदबाजों की, तो मुंबई की ओर से जेसन बेहरनडॉफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं पीयूष चावला, कैमरन ग्रीन और क्रिस जॉर्डन ने भी 1-1 विकेट झटका।

मुंबई ने 16.3 ओवर में किया टारगेट चेज
टी20 क्रिकेट में 200 रन का लक्ष्य चेज करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। बल्लेबाजों को लगातार हर ओवर में बड़े शॉट्स खेलने होते हैं। हालांकि मुंबई को बल्लेबाजी करता देख ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि उन्हें 200 रन का टारगेट चेज करने में किसी भी तरह की परेशानी हुई हो। उन्होंने 200 रन बड़ी आसानी के साथ 16.3 ओवर में ही बना लिए। मुंबई के इस रन चेज के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होनें 35 गेंद में आतिशी 83 रन बनाए। नेहाल वढेरा ने भी नाबाद 54 रन की गजब पारी खेली। इसके अलावा ईशान किशन ने शुरुआत में तेजी से 42 रन बनाकर मुंबई को अच्छी शुरुआत दी थी। वहीं बैंगलोर के लिए विजय कुमार और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...