24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य1 महीने पहले फैमिली संग नैनीताल के लिए निकले दवा व्‍यापारी कहां...

1 महीने पहले फैमिली संग नैनीताल के लिए निकले दवा व्‍यापारी कहां गुम, जमीन खा गई या आसमान निगल गया?

Published on

आगरा

ताजनगरी का एक दवा व्यापारी सहित उसका पूरा परिवार कई दिनों से लापता है। उनका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। सोमवार को थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि लापता राजेश शर्मा और उसके परिवार के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। व्‍यापारी का परिवार 15 अप्रैल को नैनीताल घूमने जाने की बात कह कर घर से निकला था। परिवार की अंतिम लोकेशन 24 अप्रैल को जयपुर के एक होटल में आई थी जहां से उन्होंने चेक आउट किया था। इसके बाद सभी के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। परिजनों ने परिवार की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है।

फिरोजाबाद के रहने वाले दवा व्यापारी राजेश शर्मा ने एक साल पहले आगरा की ट्रांस यमुना की श्रीनगर कॉलोनी में मकान खरीदा था। उन्‍होंने ग्राउंड फ्लोर पर दवाओं का काम शुरू किया था। इसके साथ ही फर्स्ट फ्लोर का एक हिस्सा किराए पर दे रखा था। इसके दूसरे हिस्से में बेटी काव्या रहती है। वह आगरा में मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कर रही है।

23 अप्रैल को लौट आना था आगरा
राजेश शर्मा के भाई फिरोजाबाद के सरस्वती नगर निवासी रमाकांत शर्मा ने आगरा के थाना ट्रांसयमुना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि उनके भाई राजेश शर्मा (50), पत्नी सीमा शर्मा (45), बेटी काव्या वशिष्ठ (22) एवं बेटा अभिषेक वशिष्ठ (25), पुत्रवधू ऊषा वशिष्ठ (24) एवं अभिषेक के एक वर्षीय बेटे विनायक के साथ नैनीताल घूमने के लिए 15 अप्रैल को घर से गए थे और 23 अप्रैल तक उन्हें घर वापस आना था। लेकिन परिवार अभी तक वापस नहीं लौटा है।

जयपुर में मिली थी अंतिम लोकेशन
पुलिस को बताया गया है कि परिवार की अंतिम लोकेशन 24 अप्रैल को जयपुर में मिली थी। 23 अप्रैल की शाम को साढ़े सात बजे करीब भतीजे अभिषेक से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि बरेली से निकल लिए हैं और देर रात तक घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन किसी की कोई खोज खबर नहीं लगी। सभी लोगों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। राजेश शर्मा का पूरा परिवार गायब होने से परिजन हैरान हैं।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...