3.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यटशन दिखा रहे बीजेपी नेता को सपा MLA ने थाने में पीटा!...

टशन दिखा रहे बीजेपी नेता को सपा MLA ने थाने में पीटा! तमाशबीन बनी रही पुलिस

Published on

अमेठी

उत्तर प्रदेश के अमेठी के गौरीगंज कोतवाली में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता दीपक सिंह की पिटाई कर दी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बीजेपी नेता दीपक सिंह टशन में अपनी गाड़ी से उतरता है और गाली दे देता है. इस पर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह अपना आपा खो देते हैं.

दरअसल, सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह कल देर शाम से अमेठी की गौरीगंज कोतवाली में धरने पर बैठे थे. उनका आरोप था, ‘पांच दिन पहले मेरे एक समर्थक की गाड़ी तोड़ी गई, आज तक एफआईआर तक नहीं लिख गई, तीन दिन पहले मेरे सामने गाड़ी लगाकर मेरे चार समर्थकों की पिटाई की गई. मेरी एफआईआर नहीं लिखा जा रही है.’

बीजेपी नेता ने दी गाली तो विधायक ने खो दिया आपा
दीपक सिंह की पत्नी रश्मि सिंह, गौरीगंज नगर पालिका से बीजेपी की प्रत्याशी हैं. सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह आज भी धरने पर बैठे थे. तभी दीपक सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से कोतवाली में पहुंचे और टशन में उतरे. इसके बाद उन्होंने एक गाली दे दी. इस गाली को पीछे खड़े सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सुन लिया. फिर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपना आपा खो दिया.

सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने दीपक सिंह की पिटाई शुरू कर दी. सपा विधायक के समर्थकों ने भी दीपक सिंह पर हाथ उठाए. कोतवाली के अंदर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष को रोकने की कोशिश की, लेकिन हाथापाई जारी रही.

कोतवाली पहुंचीं दीपक सिंह की पत्नी रश्मि सिंह
किसी तरह पुलिस ने बीजेपी नेता दीपक सिंह को बचाया और किनारे ले गए. इसके बाद सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह को गाली देते हुए बीजेपी नेता दीपक सिंह चले गए. थोड़ी देर बाद दीपक सिंह की पत्नी रश्मि सिंह भी कोतवाली पहुंच गईं. उन्होंने अपने लोगों को समझाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील की.

क्या बोले सपा विधायक राकेश सिंह?
इस मामले पर सपा विधायक गौरीगंज राकेश सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिन से मेरे कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है और समर्थको की गाड़ी तोड़ी जा रही है, मैं लगातार पुलिस से अनुरोध कर कर रहा हूं, कल सुबह मेरे चार कार्यकर्ताओं को पीट दिया गया, तहरीर लेकर लोग घूम रहे है, एफआईआर नहीं लिखी गई, जिसके बाद मैं थाने में आकर धरने पर बैठा, आज सुबह मेरा भाई के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई, बाहर मेरे लोगों को पीट दिया गया, अंदर मेरे भतीजे को भी पीट दिया गया.

सुबह दरोगा के सामने विधायक ने निकाली थी पिस्टल
मारपीट से पहले आज सुबह भी जमकर हंगामा हुआ था. दरोगा के सामने सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पिस्टल निकाल कर खुद को गोली मारने या फिर दीपक सिंह को गोली मारने की बात कही थी. बीजेपी नेता दीपक सिंह के मारपीट की घटना से पहले सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की दरोगा से झड़प हुई थी.

बीजेपी नेता बोले- CM से कार्रवाई की मांग करता हूं
वहीं सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बीजेपी नेता दीपक सिंह पर ही गुंडई का आरोप लगाया. इससे पहले अपने ऊपर लगे आरोपों पर बीजेपी नेता दीपक सिंह ने कहा था, ‘मैं माननीय मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इसपर कार्रवाई हो. वो कहते हैं कि गोली मार दूंगा और वो कहते हैं मैं गुंडा हूं.’

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
गौरीगंज कोतवाली के अंदर बीजेपी नेता दीपक सिंह की पिटाई के मामले में एसपी डॉ. इलामारन ने कहा कि मामला सामने आया है, जो कुछ होगा… जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...