28.5 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeराज्यकम से कम 11 महीने जेल में रहेंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप! NSA...

कम से कम 11 महीने जेल में रहेंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप! NSA से जुड़ा मामला क्या है

Published on

पटना

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। कम से कम उन्हें 11 महीने जेल में काटने होंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मंजूरी दे दी। इसका मतलब ये हुआ कि कम से कम 12 महीने न्यायिक हिरासत में रहना होगा। इसके बाद ही जमानत की कोई संभावना है।

मनीष की मुश्किलें और बढ़ी
फेक वीडियो बनाने और सोशल साइट यूट्यूब पर प्रसारित करने के आरोप में मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई। मनीष कश्यप पर कानून का शिकंजा और कस गया। तमिलनाडु में प्रवासी बिहार के लोगों पर कथित हिंसा का फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप मनीष कश्यप पर लगा है। बाद में ये मामला सियासी हो गया था।

मनीष पर NSA लगाने की मंजूरी
तमिलनाडु राजभवन से मनीष कश्यप पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मंजूरी मिल गई। यूट्यूबर मनीष पर NSA यानी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मदुरै कोर्ट ने पहले से दर्ज केस में मनीष की न्यायिक हिरासत पहले ही बढ़ा दी थी। अब नया केस दर्ज होने के बाद मनीष को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है।

देश की सुरक्षा को खतरे की आशंका
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दर्ज केस में मनीष कश्यप लंबे समय तक हिरासत में रखा जा सकता है। इस केस में तीन माह तक जमानत मिलने की कोई संभावना नहीं है। संदेह के आधार पर 12 महीने तक हिरासत में रखा जा सकता है। किसी भी शख्स से देश की सुरक्षा को खतरे की आशंका होने पर एनएसए एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाता है।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...