18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान के समर्थकों ने पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर की क्‍या हालत...

इमरान के समर्थकों ने पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर की क्‍या हालत कर दी, गिड़गिड़ाते नजर आए

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों ने सेना के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। उनका आरोप है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के पीछे पाकिस्तान की सेना का हाथ था। ऐसे में पूरे पाकिस्तान में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले हुए हैं। पीटीआई समर्थकों ने रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय पर हमला किया और मियांवाली में पाकिस्तानी वायु सेना स्टेशन के बाहर तोड़फोड़ और आगजनी की। सबसे ज्यादा उपद्रव लाहौर में पाकिस्तान की सेना के IV कोर मुख्यालय में हुआ। पीटीआई समर्थकों ने न सिर्फ कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सलमान गनी के घर को लूट लिया, बल्कि उनके कार्यालय और दूसरे प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। हालात इतने खराब थे कि पूरे देश में हनक दिखाने वाली पाकिस्तान की सेना के कोर कमांडर उपद्रवियों के आगे हाथ जोड़ते नजर आए।

दयनीय हालत में दिखे कोर कमांडर
वायरल वीडियो में लाहौर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सलमान गनी पीटीआई समर्थकों के आगे बेचारे से खड़े नजर आ रहे हैं। सिविल ड्रेस में कोर कमांडर इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाते और घर से बाहर जाने का निवेदन करते सुनाई देते हैं। हालांकि, समर्थक वहां से बाहर निकलने से इनकार कर देते हैं। इसके बाद समर्थकों ने कोर कमांडर के घर को लूट लिया। उनके घर से सालन, मुर्गी, मोर, रूह आफजा, स्ट्राबेरी और दूसरी कई मिठाइयों को लूटकर ले गए। कई समर्थकों को कोर कमांडर के घर के बाहर खड़े पुरानी तोप को डगराकर लेकर जाते हुए देखा गया।

आर्मी चीफ ने कोर कमांडर को किया बर्खास्त
पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड मेजर आदिल राजा ने दावा किया है कि आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने लाहौर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सलमान गनी को बर्खास्त कर दिया है। उन पर 9 मई को हुई हिंसा के दौरान आदेशों से मानने से इनकार करने का आरोप है। आदिल राजा ने यह भी कहा कि कोर कमांडर के साथ उनके सीओएस, एक ब्रिगेड कमांडर और एक इन्फेंट्री यूनिट सीओ को भी बर्खास्त कर दिया है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना की तरफ से इस कार्रवाई को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

इमरान को लेकर पाकिस्तान में बवाल जारी
इमरान खान को कल सुप्रीम कोर्ट से रिहाई मिलने के बाद आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट केस में जमानत मिल गई। लेकिन, पाकिस्तान सरकार ने उन्हें दूसरे मामलों में फिर से गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। ऐसे में पंजाब पुलिस अब 9 मई को हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तारी वारंट के साथ इमरान खान की तलाश कर रही है। नौ मई को इमरान खान के समर्थकों ने पंजाब सहित पाकिस्तान के हर सूबे में जमकर हिंसा की थी।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...