21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसचिन तेंदुलकर भी कभी-कभी जीरो पर आउट होते हैं... कर्नाटक में बीजेपी...

सचिन तेंदुलकर भी कभी-कभी जीरो पर आउट होते हैं… कर्नाटक में बीजेपी की हार पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा

Published on

हैदराबाद

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तेलंगाना दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत पर तंज कसा। उन्होंने बीजेपी की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि कभी-कभी वह जीरो पर भी आउट होते हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने एक राज्य जीता और इतना हल्ला मचा रही है, बीजेपी ने कई राज्य जीते लेकिन ऐसा शोर नहीं किया।

मीडिया से बातचीत में हिमंत सरमा ने कहा, ‘सचिन तेंदुलकर हमेशा डबल सेंचुरी मारते हैं। कभी जीरो पर भी आउट होते हैं। एक स्टेट जीता इतना बड़ा हल्ला, हमने तो इतने राज्य जीते, कभी इतना हल्ला नहीं करते हैं। कल से ऐसा लग रहा है कि किसी विश्वयुद्ध में जीता हो। तेलंगाना में पूरा विश्वास है कि इस बार बीजेपी सरकार बनाएगी।’

‘हिंदू एकता यात्रा’ में भाग लेने पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा
असम सीएम हिंदू एकता यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। दरअसल, तेलुगू हनुमान जयंती के मौके पर तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने करीमनगर में ‘हिंदू एकता यात्रा’ का आयोजन किया है।पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक और उनके कर्मचारियों के अलावा करीब एक लाख लोगों के यात्रा में भाग लेने की उम्मीद है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू एकता यात्रा में भाग लेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this