28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबीजेपी वाले पहले श्रीराम की फोटो लगाते थे, अब धीरेंद्र शास्त्री की...

बीजेपी वाले पहले श्रीराम की फोटो लगाते थे, अब धीरेंद्र शास्त्री की लगाने लगे हैं: प्रशांत किशोर

Published on

समस्तीपुर,

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पटना के नौबतपुर में हनुमान कथा सुना रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे का आज तीसरा दिन है. उन्हें पटना एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे. इसको लेकर जनसुराज यात्रा के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेताओं की चुटकी ली है. प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी वाले पहले भगवान श्रीराम की फोटो लगाते थे, लेकिन अब धीरेंद्र शास्त्री की फोटो लगाने लगे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में कोई सिद्ध पुरुष या ढोंगी बाबा, जिन्हें आना है आए.

जनसुराज यात्रा 10 जून तक स्थगित
बता दें कि प्रशांत किशोर की पद यात्रा स्वास्थ्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. अब वह 11 जून से समस्तीपुर के मोरवा से फिर पद यात्रा शुरू करेंगे. वहीं पीके ने कहा कि बिहार में लोग बीजेपी और लालू यादव से डरकर वोट करते हैं.

कई लोगों को बिगड़ गई थी तबीयत
नौबतपुर में कथा के दौरान उनकी सभा में आए लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्होंने दिव्य दरबार को स्थगित कर दिया था. बता दें कि पहले दिन की कथा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे के अलावे बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता भी पहुंचे थे. आयोजकों की तरफ से बड़े इंतजाम के दावे किए गए थे लेकिन कार्यक्रम के पहले दिन ही बदइंतजामी देखने को मिली थी. दूसरे दिन भी हालात नहीं बदले. भीषण गर्मी के बावजूद भारी तादाद में लोग कथा में शामिल होने पहुंचे थे.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...