21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपाल'हिंदुत्व कोई धर्म नहीं', दिग्विजय सिंह बोले- बजरंग दल 'गुंडों की जमात'

‘हिंदुत्व कोई धर्म नहीं’, दिग्विजय सिंह बोले- बजरंग दल ‘गुंडों की जमात’

Published on

भोपाल

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दावा किया कि हिंदुत्व धर्म नहीं है क्योंकि इसमें उन लोगों पर हमला करना शामिल है जो सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म में विश्वास करते हैं, जो सद्भाव और सभी के कल्याण की बात करता है। जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने विश्व हिंदू परिषद की यूथ विंग बजरंग दल को ‘गुंडों की जमात’ कहा।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा सनातन धर्म है। हम हिंदुत्व को धर्म नहीं मानते। ‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियो में सदभावना हो, विश्व का कल्याण’ हो जैसे नारे सनातन धर्म की सभाओं में लगा जाते हैं। यह सनातन धर्म है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन हिंदुत्व के साथ ऐसा नहीं है। हिदुत्व ‘जो नहीं माने उन्हें डंडों से मारो, उनके घर तोड़ो, पैसे उड़ाओ’ है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह दुखदायक है कि बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी बजरंग दल की तुलना बजरंगबली से कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ‘गुंडों की जमात’ ने जबलपुर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के लिए धावा बोला था। उन्होंने कहा कि बजरंग दल की तुलना बजरंगबली से करना देवता का अनादर करने के समान है। आपको क्षमा मांगनी चाहिए। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस संविधान, नियमों और कानूनों का पालन करती है।

जब उनसे कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर सवाल किया गया तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नफरत फैलाने के लिए बयान देने वाले किसी भी धर्म के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। हम इससे चिपके रहते हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में हुए कर्नाटक चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि पार्टी जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच “नफरत फैलाने” वाले बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी प्रचार में बजरंगबली का जिक्र किया। 13 मई को घोषित हुए परिणाम में बीजेपी को निराशा का सामना करना पड़ा। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...