30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउठ भी नहीं पाई थी बेटे की अर्थी, बहू ने भी दे...

उठ भी नहीं पाई थी बेटे की अर्थी, बहू ने भी दे दी जान, मचा कोहराम

Published on

अमरेली ,

गुजरात के अमरेली जिले में एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इससे घर में कोहराम मचा हुआ था. अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं. उसकी अर्थी अभी उठ भी नहीं पाई थी कि पत्नी ने मौत को गले लगा लिया. बेटे की मौत के बाद बहू के आत्महत्या करने से पूरे इलाके में मातम पसर गया.दिल को झकझोर देने वाली ये घटना जिले के लिलिया गांव की है. यहां धवल राठौड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. घर में मचे कोहराम के बीच रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी गई और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गईं. आसपास के लोग भी धवल के घर पहुंचने शुरू हो गए.

6 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी
इसी बीच उसकी पत्नी प्रिंसी ने आत्महत्या करके जान दे दी. दोनों की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी. बेटे की मौत के बाद बहू द्वारा उठाए गए इस कदम से परिवार ही नहीं पूरे गांव में कोहराम मच गया. भारी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे हैं.

पंचमहल से भी सामने आया झकझोर देने वाला मामला
उधर, पंचमहल जिले के कलोल तालुका से भी दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां व्यासदा गांव में हिमांशु परमार की गर्भवती पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.बताया जा रहा है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर 23 साल की मीनाक्षी परमार ने ये खौफनाक कदम उठाया है. मामले में वेजलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है. मृतका के भाई ने पुलिस को बताया है कि बहन का पति उसको पीटता था.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...