10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedइस राज्य को भी मिला वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, कल पीएम...

इस राज्य को भी मिला वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, कल पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, टाइमिंग

Published on

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत कर रहा है। अब तक देश को 16 वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिल चुका है। 18 मई यानी कल एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल हावड़ा-पुरी वंदे भारत ट्रेन को तोहफा दिखाने वाले हैं। 18 मई गुरुवार को पीएम मोदी ओडिशा को पहले वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। सेमी हाई स्पीड ट्रेन पुरी और हावड़ा के बीच चलेगी। इसके लिए पुरी रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को पीएम मोदी इस ट्रेन को एक वर्चुअल इवेंट में हरी झंडी दिखाएंगे।

पुरी-हावड़ा वंदे भारत
पीएम मोदी 18 मई को पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले है। यात्रियों के लिए ट्रेन का नियमित संचालन शनिवार 20 मई से होगा। यानी आप 20 मई से हावड़ा और पुरी के बीच वंदे भारत ट्रेन से सफर कर सकेंगे। ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलने वाली है। ट्रेन को 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर दिया गया है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच चलने वाली ये पहली वंदे भारत ट्रेन हैं।

ट्रेन की टाइमिंग
अगर टाइमिंग की बात करें तो ये ट्रेन हावड़ा से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 12.35 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी की बात करें तो ये ट्रेन पुरी से दोपहर 1.50 बजे रवाना होगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें तो ये खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशन पर रुकेगी। इन स्टेशनों पर ट्रेन की स्टॉपेज 2 मिनट की होगी। ट्रेन की रफ्तार 180 किमी प्रति घंटे की होगी। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। ट्रेन में ऑटोमेटेड क्लोजिंग डोर, चार इमरजेंसी विंडो, सीसीटीवी कैमरे लैस होंगेष ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास की सीट 180 डिग्री तक घूम सकती हैं।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...