19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यसाले ने की चाकू से गोदकर जीजा की हत्या, बहन के साथ...

साले ने की चाकू से गोदकर जीजा की हत्या, बहन के साथ की इस हरकत से था नाराज

Published on

सहारनपुर,

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में साले ने चाकू से गोदकर जीजा की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि जीजा साले में पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक ने सात माह पहले ही आरोपी की बहन को भगाकर उससे शादी की थी. इसकी वजह से दोनों परिवारों में रंजिश शुरू हो गई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. जानकारी के मुताबिक, एहसान नाम का युवक खाताखेड़ी इलाके में फल बेचने का काम करता था.

लगभग सात माह पहले वह रब्बू नाम के दूसरे फल विक्रेता की बहन को भगाकर ले गया था. तभी से दोनों के बीच रंजिश पैदा हो गई थी. कुछ दिन एहसान आया और फिर से अपनी फल की रेहड़ी लगाने लगा.

साले ने जीजा को चाकू से गोद डाला
गुस्साए रब्बू ने उसे देखा और उसका विरोध करने लगा. दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया फिर रब्बू ने अपनी रेहड़ी से चाकू निकाला और एहसान की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

बहन को भगा ले जाने से हुई थी रंजिश
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि करीब सात माह पहले रब्बू की बहन को मृतक एहासान भगाकर ले गया था. तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो गई. इस दौरान समाज के जिम्मेदार लोगों ने दोनों परिवारों के बीच समझौता भी कराया था.मगर, बात ज्यादा दिन तक नहीं चली. गुरुवार को रब्बू के पास एहसान पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद एहसान की गर्दन पर रब्बू ने चाकू से वार कर दिया. एहसान की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने रब्बू को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...