13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयमेरा वजन 35 किलो घटा, कंकाल हो गया हूं... सत्येंद्र जैन ने...

मेरा वजन 35 किलो घटा, कंकाल हो गया हूं… सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट को बताई अपनी हेल्थ कंडीशन

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया है। जैन के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता ए.एम. सिंघवी ने न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना व हिमा कोहली की पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल को अत्यधिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उनका वजन 35 किलोग्राम कम हो गया है और अब वह कंकाल बन गए हैं। शीर्ष अदालत ने जैन को जमानत से इनकार करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ उनकी याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए अदालत की अवकाश पीठ का रुख करने की स्वतंत्रता भी दी है। खंडपीठ ने कहा, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उपस्थित हुए।

जैन के मामले में कोर्ट ने क्या कहा
इस साल अप्रैल में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED की ओर से की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन और उनके दो सहयोगियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि जैन एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और यह नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत जमानत के लिए दोहरी शर्तो को पूरा किया है। न्यायाधीश ने कहा, साधारण तथ्य यह है कि सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज किया है। वर्तमान अदालत इस कार्यवाही की वैधता में नहीं जा सकती है। विशेष न्यायाधीश के आदेश (जैन को जमानत खारिज करने) में कोई विकृति नहीं है।

पिछले साल नवंबर में खारिज हो चुकी है जमानत याचिका
बता दें कि जैन पिछले साल 30 मई से हिरासत में हैं। निचली अदालत ने 17 नवंबर, 2022 को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। ट्रायल कोर्ट के अनुसार, यह प्रथमदृष्टया रिकॉर्ड में आया है कि सत्येंद्र जैन कोलकाता स्थित एंट्री ऑपरेटरों को नकद भुगतान करके और फिर शेयरों की बिक्री के खिलाफ तीन कंपनियों में पैसा लाकर अपराध की आय को छिपाने में शामिल थे।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...