19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहार में गुंडों ने दी सरकारी स्कूल में नरसंहार की धमकी, डरे...

बिहार में गुंडों ने दी सरकारी स्कूल में नरसंहार की धमकी, डरे टीचरों ने जड़ दिया ताला

Published on

भागलपुर

बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। इस बीच भागलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बदमाश की धमकी के बाद एक सरकारी स्कूल पिछले एक सप्ताह से बंद है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि नाथनगर स्थित राजकीय मुनिराम खेतान मध्य विद्यालय सात दिनों से बंद है। स्कूल के प्रिंसिपल पंकज कुमार का आरोप है कि पास के ही एक दबंग ने स्कूल में घुसकर नरसंहार की धमकी दी थी, जिससे सभी शिक्षक डरे हुए हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि दबंग विक्रांत कुमार स्कूल में आकर धमकी देता है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस और विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।

सरकारी स्कूल से ही गुंडों ने मांगी रंगदारी!
इधर, जिले के शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्कूल नहीं आने के आरोप में प्रिसिपल पंकज को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी पाए जायेंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहना है स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल का
स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज मूसा का आरोप है कि स्थानीय बाहुबली विक्रांत कुमार उर्फ पूरण साह और उसके गुंडों ने टीचरों को धमकी दी। ये कहा कि उन्होंने स्कूल में घुसने की कोशिश की तो उन्हें गुंडों से बाहर फिंकवा दिया जाएगा। आरोप है कि विक्रांत ने टीचरों से स्कूल चलाने के लिए रंगदारी के तौर पर नियमित रूप से रुपयों की डिमांड की। पंकज का आरोप है कि इस केस में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this