21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम में 15 साल की लड़की को किडनैप कर गैंगरेप, परिचित ने...

गुरुग्राम में 15 साल की लड़की को किडनैप कर गैंगरेप, परिचित ने दिया घटना को अंजाम

Published on

गुरुग्राम,

गुरुग्राम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर दो लोगों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों में एक लड़की का परिचित शामिल है, जो दूध बेचने का काम करता है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने लड़की के साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.

नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज
नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर भोंडसी पुलिस स्टेशन में आरोपी दूधवाले विनोद और उसके दोस्त जसबीर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दूध लेने गई थी नाबालिग
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी शुक्रवार सुबह दूध लेने गई और मारुति कुंज के पास विनोद से मिली. उसने आरोप लगाया कि दूधवाला नाबालिग को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर भोंडसी गांव के पास एक जंगली इलाके में ले गया जहां जसबीर इंतजार कर रहा था.

महिला ने अपनी शिकायत में कहा, ‘दोनों ने फिर उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने कहा कि जब मेरी बेटी ने विरोध किया, तो उन्होंने न केवल उसे जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उसे बेरहमी से डंडे से पीटा और नाबालिग को अकेले छोड़कर अपनी बाइक से भाग गए.’

महिला के मुताबिक, उसकी बेटी ने परिवार से मिलकर आपबीती सुनाई. महिला ने कहा कि वह घबराई हुई लग रही थी और उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके साथ बलात्कार हुआ है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this