15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के संत नगर में पार्किंग विवाद ने लिया मारपीट का रूप,...

दिल्ली के संत नगर में पार्किंग विवाद ने लिया मारपीट का रूप, खूब चले लाठी-डंडे, वायरल हो गया वीडियो

Published on

नई दिल्ली

कहते हैं न की उम्र तो बस एक संख्या है। दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर के वायरल वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लगता है। दिखने में यही कोई 60-65 साल की उम्र। लेकिन जब यह शख्स हाथ में डंडा लेकर एक दंपती की पिटाई करता दिखा तो माजरा कुछ और ही निकलकर आया। सारा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ। पड़ताल करने पर पता चला कि यह घटना 23 जून की बताई जा रही है। पार्किंग को लेकर छिड़ा विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई और पिटाई तक पहुंच गई। लोग भी इस वीडियो को देख तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

क्या है पूरा विवाद समझिए
घटना 23 जून यानी आज से एक महीने पहले की बताई जा रही है। दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर के बी315 और बी 263 के पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। दिल्ली पुलिस को जांच में पता चला कि दलजीत सिंह , उनके बेटे हरजप सिंह और पत्नी कुदरत कौर ने पार्किंग विवाद के दौरान दुष्यंत गोयल, मोना गोयल और कौशिकी गोयल पर डंडे से हमला कर दिया। मना करने के बावजूद दलजीत सिंह के परिवार ने एक न सुनी और लगातार डंडे से वार करते रहे। दुष्यंत गोयल की शिकायत पर हमला करने वाले दलजीत सिंह के परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 308, 506, 509, 427 और 323 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

https://twitter.com/i/status/1682693308936753152

हमला करने वाले गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दलजीत सिंह और उनके बेटे हरजप सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है। जांच के बाद दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149 जोड़ दी गई है। हमले में शामिल 3 महिलाओं की अग्रिम जमानत भी खारिज क दी गई। जिसमें बाद में दो महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एक महिला को हाई कोर्ट से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की गई है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...