19.7 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराज्यराजस्थान में वंदे भारत से टकराया सांड, डैमेज हो गया ट्रेन का...

राजस्थान में वंदे भारत से टकराया सांड, डैमेज हो गया ट्रेन का अगला हिस्सा

Published on

दौसा,

नई दिल्ली से अजमेर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौसा में हादसे का शिकार हो गई. यह ट्रेन कोलवा और अरनिया रेलवे स्टेशन के बीच गादरवारा ब्राह्मणान गांव के पास हादसे का शिकार हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रेन के आगे सांड आ गया था, जिससे ट्रेन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

जानकारी के अनुसार, सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है. दौसा में वंदे भारत ट्रेन के आगे सांड आने के कारण ट्रेन का आगे का बोनट डैमेज हो गया है. ये कोई पहला मामला नहीं है, जब वंदे भारत ट्रेन इस तरह हादसे का शिकार हुई है. पायलट ने इस दौरान इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए. हालांकि इस घटना में यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

घटना के बाद करीब 15 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही. इसके बाद इस क्षतिग्रस्त ट्रेन को ही अजमेर की ओर रवाना किया गया. यह हादसा दौसा में कोलवा और अरनिया रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है.

ग्वालियर में गाय के टकराने से खुल गया था ट्रेन का बोनट
इससे पहले दिल्ली से भोपाल जा रही ट्रेन ग्वालियर में हादसे का शिकार हो गई थी. यहां ट्रेन के सामने गाय के आ जाने से हादसा हो गया था. गाय के टकराने से ट्रेन का बोनट खुल गया था और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब 15 मिनट तक ग्वालियर के डबरा स्टेशन पर खड़ी रही थी. इस दौरान ट्रेन को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. रेलवे के टेक्निकल स्टाफ ने स्टेशन पर ही बोनट को ठीक किया था, जिसके बाद ट्रेन रवाना कर दी गई थी.

1 अप्रैल को पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी
दिल्ली से भोपाल के रूट पर 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली स्टेशन तक के सफर में 7 घंटे और 50 मिनट का समय लगता है.

मवेशियों के टकराने की घटनाओं को लेकर चिंतित है रेलवे
वंदे भारत ट्रेन से मवेशियों के टकराने की घटनाओं को लेकर रेलवे प्रशासन बेहद चिंतित है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई तरह की कोशिशें जारी हैं. भारतीय रेलवे इन दिनों आधुनिकता पर जोर दे रहा है. रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है. नई-नई हाई स्पीड ट्रेनें लॉन्च हो रही हैं. इसी कड़ी में सरकार ने भविष्य में पूरे भारत में 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का फैसला किया था.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के करीब 1600 डिब्बों का निर्माण किया जाएगा. इनमें से प्रत्येक पर आठ करोड़ से नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी. सरकार के मुताबिक, नई वंदे भारत ट्रेनें 200 किमी प्रति घंटे (किमी प्रति घंटे) की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम होंगी.

 

Latest articles

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

More like this

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...