13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeखेल7वीं बार आईपीएल में 500 प्लस स्कोर बनाकर डेविड वॉर्नर ने विराट...

7वीं बार आईपीएल में 500 प्लस स्कोर बनाकर डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया

Published on

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में अकेले ही एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से लोहा लेते रहे और शतक लगाने से चूक गए। उनकी इस पारी के बाद भी दिल्ली को जीत तो नहीं मिली, लेकिन वह विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में जरूर कामयाब रहे।

डेविड वॉर्नर नो तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
सीएसके के खिलाफ दिल्ली में डेविड वॉर्नर ने रन के लिए मुश्किल पिच पर बेहद धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और 58 गेंदों पर 5 छक्कों व 7 चौकों की मदद से टीम के लिए 86 रन की अहम पारी खेली। यह उनका इस सीजन में छठा शतक भी रहा साथ ही उन्होंने इस सीजन में 500 रन के आंकड़े को भी छू लिया। अब डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 7 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की है। वॉर्नर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया क्योंकि कोहली ने ऐसा कमाल आईपीएल के छह सीजन में ही किया था।

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 500 प्लस रन बनाने वाले टॉप 4 बल्लेबाज
डेविड वार्नर – 7
विराट कोहली – 6
केएल राहुल – 5
शिखर धवन – 5

डेविड वॉर्नर ने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
आईपीएल 2023 में दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वॉर्नर ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए खेले 14 लीग मुकाबलें में 516 रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े जबकि दो बार जीरो पर अपना विकेट गंवाया जबकि इन मुकाबलों में उनके बल्ले से 69 चौके और 10 छक्के निकले। वॉर्नर ने इस सीजन में यह रन 131.63 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाया और उनकी बेस्ट पारी 86 रन की रही।

वॉर्नर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
डेविड वॉर्नर ने सीएसके के खिलाफ 86 रन की पारी खेली और आईपीएल में बतौर कप्तान उन्होंने 38वीं बार 50 प्लस का स्कोर बनाने में सफल रहे। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इस लीग में 37 बार यह कमाल किया था। इस लीग में बतौर कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा बार 50 प्लस का स्कोर बनाया था।

टी20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
55 – विराट कोहली
40 – आरोन फिंच
39 – बाबर आजम
38 – डेविड वॉर्नर
37 – रोहित शर्मा

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...