14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण बोले- देवियां छुआछूत का रोग लेकर आ गईं, विनेश का पलटवार

बृजभूषण बोले- देवियां छुआछूत का रोग लेकर आ गईं, विनेश का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का जंतर मंतर पर एक महीने से धरना जारी है. इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह का विवादास्पद बयान सामने आया है. बृजभूषण शरण ने कहा, ये मुकदमा छुआछूत का है. सही छुआ, या गलत छुआ. छुआछूत का रोग लेकर देवियां (महिला पहलवान) आ गई हैं. उधर, पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण के छुआछूत वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके घर में भी मां-बेटियां और महिलाएं हैं.

बृजभूषण शरण सिंह महाराणा प्रताप की जयंती समारोह पर मऊ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जो पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, वे आज तक नहीं बता पाए कि कब हुआ, कहां हुआ, क्या – क्या हुआ, कैसे – कैसे हुआ?

पहलवानों का भी नार्को टेस्ट हो- बृजभूषण शरण सिंह
उन्होंने कहा, कल खाप पंचायत हुई थी, उसमें यह तय हुआ कि सांसद जी का नार्को टेस्ट करा लिया जाए. शाम को मैंने बोल दिया कि मेरा नार्को करा लिया जाए, साथ ही आरोप लगाने वाली खिलाड़ियों का भी नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे षड्यंत्रकारियों का पता लगाया जा सके. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ये जो मुकदमा है, वह BAD TOUCH AND GOOD TOUCH का है. ये छुआछूत का मुकदमा है.

बृजभूषण सिंह ने विनेश को बताया मंथरा
बृजभूषण सिंह ने कहा, जैसे मंथरा ने रोल प्ले किया था. कैकेयी ने रोल प्ले किया था . वैसे ही विनेश फोगाट मेरे लिए मंथरा बनकर आई हैं. पहले हजारों पहलवान धरना दे रहे थे और अब सिर्फ 3 पति और 3 पत्नी धरना दे रहे हैं. हम इस मंथरा को भी धन्यवाद देंगे जब परिणाम आ जायेगा.

विनेश फोगाट ने किया पलटवार
बृजभूषण के बयान पर विनेश फोगाट ने पलटवार किया है. विनेश ने कहा, हम एक महीने से धरने पर बैठे हैं. बृजभूषण घर पर आराम से हैं. हम कठिनाइयों के बावजूद यहां हैं. वे सुप्रीम कोर्ट नहीं है कि फैसला करेंगे कि किसका नार्को होगा या नहीं. नार्को बृजभूषण का होना चाहिए, ताकि सच सामने आ जाए.

विनेश ने कहा, वे (बृजभूषण) महिलाओं का अपमान कर रहा है. ये सब छुआछूत की बात करके. उनके भी घर में मां, बेटी और लड़कियां है. अगर उनके साथ ऐसी घटना होती तो क्या वे छुआछूत की बात करते. वे महिलाओं का अपमान कर रहा है. वे टीवी पर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. तो सोचिए बंद कमरे में कैसे लड़कियों के साथ बर्ताव करते होंगे?

23 अप्रैल से धरने पर पहलवान
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत तमाम पहलवान जंतर मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे हैं. इससे पहले 18 जनवरी को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था. तब पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, अभद्रता, क्षेत्रवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था. तब खेल मंत्रालय ने पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था. अब तीन महीने बाद पहलवान फिर धरना दे रहे हैं. पहलवानों ने अब कमेटी पर ही सवाल खड़े किए हैं. साथ ही बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग की है.

अब नार्को टेस्ट चैलेंज पर पहुंची बात
पहलवानों ने बृजभूषण सिंह का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ”मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं. लेकिन मेरी शर्त है कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी नार्को टेस्ट हो. अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार हैं, तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मै उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिये तैयार हूं.”

इस पर पलटवार करते हुए विनेश फोगाट ने कहा, पहलवान नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नार्को टेस्ट हो. जिन जिन लड़कियों ने शिकायतें की हैं, वे सब नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं. लेकिन यह लाइव होना चाहिए. बृजभूषण को हीरो न बनाया जाए. उसके खिलाफ 7 लड़कियों ने शिकायत दी है. जिन लड़कियों ने शिकायत दी है, वे नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...