4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीति'ये Good touch, Bad touch का केस, देवियां छुआछूत का रोग लेकर...

‘ये Good touch, Bad touch का केस, देवियां छुआछूत का रोग लेकर आ गईं’, महिला पहलवानों पर बृजभूषण का बेतुका बयान

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का जंतर मंतर पर एक महीने से धरना जारी है. इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह का विवादास्पद बयान सामने आया है. बृजभूषण शरण ने कहा, ये मुकदमा छुआछूत का है. सही छुआ, या गलत छुआ. छुआछूत का रोग लेकर देवियां (महिला पहलवान) आ गई हैं.

बृजभूषण शरण सिंह महाराणा प्रताप की जयंती समारोह पर मऊ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जो पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, वे आज तक नहीं बता पाए कि कब हुआ, कहां हुआ, क्या – क्या हुआ, कैसे – कैसे हुआ?

पहलवानों का भी नार्को टेस्ट हो- बृजभूषण शरण सिंह
उन्होंने कहा, कल खाप पंचायत हुई थी, उसमें यह तय हुआ कि सांसद जी का नार्को टेस्ट करा लिया जाए. शाम को मैंने बोल दिया कि मेरा नार्को करा लिया जाए, साथ ही आरोप लगाने वाली खिलाड़ियों का भी नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे षड्यंत्रकारियों का पता लगाया जा सके. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ये जो मुकदमा है, वह BAD TOUCH AND GOOD TOUCH का है. ये छुआछूत का मुकदमा है.

23 अप्रैल से धरने पर पहलवान
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत तमाम पहलवान जंतर मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे हैं. इससे पहले 18 जनवरी को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था. तब पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, अभद्रता, क्षेत्रवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था. तब खेल मंत्रालय ने पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था. अब तीन महीने बाद पहलवान फिर धरना दे रहे हैं. पहलवानों ने अब कमेटी पर ही सवाल खड़े किए हैं. साथ ही बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग की है.

अब नार्को टेस्ट चैलेंज पर पहुंची बात
पहलवानों ने बृजभूषण सिंह का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ”मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं. लेकिन मेरी शर्त है कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी नार्को टेस्ट हो. अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार हैं, तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मै उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिये तैयार हूं.”

इस पर पलटवार करते हुए विनेश फोगाट ने कहा, पहलवान नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नार्को टेस्ट हो. जिन जिन लड़कियों ने शिकायतें की हैं, वे सब नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं. लेकिन यह लाइव होना चाहिए. बृजभूषण को हीरो न बनाया जाए. उसके खिलाफ 7 लड़कियों ने शिकायत दी है. जिन लड़कियों ने शिकायत दी है, वे नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...