21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यPM की डिग्री मामले में गुजरात की कोर्ट में पेशी पर नहीं...

PM की डिग्री मामले में गुजरात की कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचे केजरीवाल और संजय सिंह, जानिए फिर क्या हुआ

Published on

नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री के मामले में दर्ज मानहानि के केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके सांसद संजय सिंह अदालत के समन के बावजूद पेश नहीं हुए। चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दोनों को आज पेशी के लिए बुलाया गया था। गुजरात विश्व विद्यालय ने केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

अदालत ने सुनवाई शुरू की तो दोनों को न देखकर गुजरात विश्वविद्यालय के वकील ने मजिस्ट्रेट एसजे पांचाल से कहा कि उनके पहले के जज ने आरोपियों को 23 मई को अदालत में पेश होने के लिए 15 अप्रैल को नोटिस जारी किया था। दोनों में से कोई भी अदालत में मौजूद नहीं है तो यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें समन मिला या नहीं। इस पर एसजे पांचाल ने अपने स्टाफ से कहा कि वो दोनों को 7 जून के लिए समन जारी करने का निर्देश दिया। यह भी देखे कि पिछले समन कहां हैं। वो केजरीवाल और संजय सिंह तक पहुंचे कि नहीं?

गुजरात में अहमदाबाद की एक अदालत ने पीएम नरेन्द्र मोदी की डिग्री को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय की शिकायत पर केजरीवाल और संजय सिंह को समन जारी किया था। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयेश चोवाटिया की अदालत ने मोदी की डिग्री को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय के खिलाफ दिए गए बयानों के लिए एक आपराधिक मानहानि शिकायत में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को समन जारी किया था।

आप की तरफ से पेश वकील ने कहा- दोनों को नहीं मिला समन
आप की गुजरात इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रणव ठक्कर ने सोमवार को कहा था कि केजरीवाल और संजय सिंह को अदालत का समन अभी तक नहीं मिला है। उनका कहना था कि अदालत दोनों नेताओं को पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख दे दे।

एप्लीकेशन को भी ठंडे बस्ते में डाला, नाराज हुए SC के जस्टिस
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयेश चोवाटिया की अदालत ने इस बात का संज्ञान लेने के बाद दोनों नेताओं को तलब किया था कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत मामला बनता है। गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ उनकी टिप्पणियों पर मानहानि का मामला दायर किया है।

 

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...