13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यदारोगा बना दरिंदा, दलित महिला को कैद कर 8 दिनों तक किया...

दारोगा बना दरिंदा, दलित महिला को कैद कर 8 दिनों तक किया रेप, जानिए पूरी कहानी

Published on

किशनगंज

आखों में आशा की किरण लिए एक महिला यूपी से बिहार पहुंचती है। उसे अपने पति की तलाश है। पति को खोजते हुए वो बिहार के सीमांचल के जिले किशनगंज पहुंचती है। वो दलित महिला पुलिस से मदद मांगती है। उसे क्या पता था मदद के बदले उसकी अस्मत लूट ली जाएगी। कुछ ऐसा ही हुआ है किशनगंज में। जहां पुलिस की दरिंदगी के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। ये घटना किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाने में घटित हुई है। घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा शर्मसार है। थानाध्यक्ष के पद पर बैठे एक शख्स ने ऐसी दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है जिसे सुनकर शैतान भी शरमा जाए।

आरोपी मुखिया पुत्र भी फरार
घटना के बारे में जानकारी मिली है कि टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष ने स्थानीय मुखिया पुत्र के साथ मिलकर एक दलित महिला को पहले बंधक बनाया। उसके बाद थानाध्यक्ष ने आठ दिनों तक उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला ने जिले के एसपी की शरण पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी ने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए पहले आरोपी दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके साथ ही एक एसआईटी टीम का गठन किया। एसआईटी ने अपनी जांच में आरोप को सही पाया।

एसपी ने दिया जांच का आदेश
उसके बाद एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू के आदेश पर टेढ़ागाछ थाना काण्ड संख्या 39/23 के तहत मामला दर्ज किया गया। दारोगा पर धारा 343, 376B, 384 , 385, 34 आदि लगाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला घटना के बाद से फरार है। एक और आरोपी मुखिया पुत्र मनोज कुमार यादव भी फरार है। एक अन्य सहयोगी ड्राइवर की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़ित दलित महिला यूपी की रहने वाली है। कुछ साल पहले टेढ़ागाछ के रहने वाले मो. मनोवर से उसका विवाह हुआ था। वो अपने ससुराल को देखने और अपने पति की तलाश के लिए टेढ़ागाछ पहुंची थी।

आरोपी दारोगा फरार
इस दौरान पीड़ित ने दारोगा नीरज कुमार निराला से अपने पति के घर की तलाश में मदद करने की बात कही। उसके बाद नीरज कुमार निराला और मुखिया पुत्र मनोज यादव ने महिला को अपने विश्वास में लेकर उसे कैद कर लिया। उसके बाद महिला के साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत में कहा गया है कि इन आठ दिनों में उसके साथ रेप के अलावा उसे टॉर्चर किया गया। महिला ने दोनों आरोपियों पर पैसे की उगाही का आरोप भी लगाया है।

एसपी ने कहा- होगी कड़ी कार्रवाई
महिला की शिकायत के बारे में किशनगंज एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने बताया कि अपराध करने वाला कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला सामने आने के बाद तुरंत डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जांच की गई। महिला का आरोप सही पाया गया है। मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विभिन्न धाराओं के साथ दारोगा की गिरफ्तारी होगी। उसके बाद उस पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। घटना की चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। इतना ही नहीं किशनगंज पुलिस की अच्छी-खासी बदनामी भी हो रही है। एनबीटी संवाददाता की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...