28.4 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यUP में एक-चौथाई बीजेपी सांसदों के कटेंगे टिकट! मंत्रियों पर दांव लगाने...

UP में एक-चौथाई बीजेपी सांसदों के कटेंगे टिकट! मंत्रियों पर दांव लगाने की तैयारी

Published on

लखनऊ

दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी ही तय करता आया है इसलिए 2024 में भी सत्ता बनाए रखने के लिए भाजपा ने अब तक मुफीद रही यूपी की सियासी जमीन को और ‘उपजाऊ’ बनाने की कसरत शुरू कर दी है। अभियानों-जनसंपर्कों के बीच पार्टी ने उन सांसदों की भी स्कैनिंग शुरू कर दी है, जिनके फीडबैक बहुत खराब हैं। इनके टिकट कटेंगे। वहीं, योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को भी समीकरण व प्रभाव के आधार पर चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर उतारा जाएगा।

यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 2019 के चुनाव में भाजपा ने 62 और उसके सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं। उपचुनाव में रामपुर और आजमगढ़ जीतकर भाजपा ने जीती सीटों की संख्या बढ़ाकर 66 कर ली है। हारी सीटों पर जीत के लिए तो कसरत दो साल पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसी बीच जीती सीटों को बचाए और बनाए रखने पर रणनीतिकारों ने ध्यान केंद्रित किया है। इसलिए चेहरों के चयन की जमीनी कसरत शुरू हो गई है।

चेहरे बदलने का प्रयोग जारी रहेगा
राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बड़े पैमाने पर चेहरे बदले थे, जिससे स्थानीय स्तर पर नाराजगी की आशंकाओं को दूर किया जा सके। सूत्रों के अनुसार यूपी में पार्टी कम से कम एक-चौथाई चेहरों को बदलेगी। बरेली व कानपुर के सांसद 75 साल की उम्र सीमा पार कर रहे हैं। इसलिए इनके टिकट पर संकट है। अवध के एक सांसद जिस तरह विवादों में घिरे हैं, उसमें उनका टिकट भी खतरे में हैं। चर्चा यह भी है कि वह पिछली पार्टी में भी संभावनाओं को टटोल रहे हैं। पूर्वांचल के धान बेल्ट के एक ‘आयातित’ सांसद को लेकर भी फीडबैक ठीक नहीं है। 2022 में जिले से जीते-हारे भाजपा के चेहरे उनकी लिखित शिकायत कर चुके हैं, जिसमें उन पर चुनाव हरवाने जैसे आरोप भी हैं। रुहेलखंड के हाई-प्रोफाइल सांसद पार्टी के खिलाफ जिस तरह से मुखर हैं, उनके भी टिकट बने रहने की संभावना कम है। 2014 में भाजपा के जीत की जमीन वेस्ट यूपी में जहां से तैयार हुई थी, वहां के सांसद भी अपनी सीट पर असहज है और नया ठिकाना तलाश रहे हैं। उनकी नगर कृष्णनगरी की उस सीट पर है, जिस पर मौजूदा सांसद के फिर दावेदारी की संभावना काफी कम है। इसके अलावा भी एनसीआर की कुछ और सीटों पर टिकट बदलने के आसार हैं।

सरकार से लाए जाएंगे चेहरे
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने योगी सरकार के चार मंत्रियों को चुनाव लड़ाया था। इसमें पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद, पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी कानपुर से सांसद बने थे। वहीं, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा अंबेडकरनगर से चुनाव हार गए थे। इस बार भी पार्टी सरकार के चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। इसमें कुछ खुद ही चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े दिनेश प्रताप सिंह स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री है। इस बार भी उनकी दावेदारी की चर्चा है। प्रयागराज में भी दावेदारी को लेकर मौजूदा व वर्तमान मंत्री में रस्साकशी चल रही है। बगल के जिले के एक कद्दावर मंत्री को भी चुनाव लड़ाया जा सकता है। बनारस से आजमगढ़ के बीच की सीटों पर भी यहां से आने वाले मंत्री लोकसभा में उतारे जा सकते हैं। रुहेलखंड में भी तीन मंत्रियों को उम्मीदवार बनाने पर पार्टी विचार कर रही है। इसमें कांग्रेस से आए एक कैबिनेट मंत्री अपनी परंपरागत सीट पर टिकट के लिए पसीना बहा रहे हैं। इस बार संगठन में सरकार में गए एक नेता व एक लोध बिरादरी से आने वाले मंत्री के नाम भी इसमें शामिल हैं। एनसीआर की एक अहम सीट पर भी पार्टी सरकार के एक जाट चेहरे पर दांव लगाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार हाल में ही कुछ मंत्रियों को दिल्ली बुलाया भी गया था।

Latest articles

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...