15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यअरविंद केजरीवाल ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की मुलाकात, भगवंत...

अरविंद केजरीवाल ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की मुलाकात, भगवंत मान भी रहे मौजूद

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से हैदराबाद में मुलाकात की है। दिल्ली के उपराज्यपाल को प्रशासक के रूप में नामित करने वाले केंद्र द्वारा पारित अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल देश भर के प्रमुख राजनीतिक नेताओं से समर्थन हासिल करने के लिए मुलाक़ात कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक आदेश पारित किया था जिसमें दिल्ली सरकार को कानून बनाने और नौकरशाहों को पोस्ट या ट्रांसफर करने का पावर दिया गया था।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मांगा है मिलने का समय
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर उनसे समय मांगा था। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “भाजपा सरकार द्वारा पारित अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक अध्यादेश (Ordinance) के खिलाफ संसद में कांग्रेस का समर्थन लेने और संघीय ढांचे और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर सामान्य हमले पर चर्चा करने के लिए आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी से मिलने का समय मांगा है।”अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चुके हैं। इन नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन भी दे दिया है।

शरद पवार ने कहा था ‘सभी को केजरीवाल का साथ देना चाहिए’
अरविंद केजरीवाल ने एनसीपी चीफ शरद पवार से भी इस मामले को लेकर मुलाक़ात की है। शरद पवार ने उन्हें समर्थन देते हुए कहा, “हम केजरीवाल का समर्थन करने के लिए अन्य नेताओं से भी बात करेंगे। हमें सभी गैर-बीजेपी पार्टियों को एक साथ लाने पर ध्यान देना चाहिए”। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा कि अगर सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आ जाएं, तो दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित केंद्र सरकार के अध्यादेश पर लाए जाने वाले विधेयक को राज्यसभा में पारित होने से रोका जा सकता है।

 

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...