11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपहलवानों के समर्थन में कल संसद का घेराव करेंगी खाप पंचायतें, राकेश...

पहलवानों के समर्थन में कल संसद का घेराव करेंगी खाप पंचायतें, राकेश टिकैत का ऐलान

Published on

मुजफ्फरनगर

किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने दिल्ली जंतर मंतर पर धरना दे रहे महिला पहलवानों के समर्थन में उतरने की घोषणा की है। शनिवार को उन्‍होंने ऐलान किया कि रविवार को खाप पंचायतें संसद का घेराव करेंगी। फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रविवार को खाप पंचायतों से दिल्ली कूच का आह्वान किया है।

राकेश टिकैत ने घोषणा की है कि रविवार को उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से खाप पंचायतें दिल्ली संसद भवन का घेराव करेंगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि यदि उनके पदाधिकारियों के घरों से फोर्स नहीं हटाई गई तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। उन्‍होंने साफ कहा कि सुबह 10 बजे तक यदि फोर्स नहीं हटाई गई तो हर किसान नेता ट्रैक्‍टरों से दिल्‍ली के लिए कूच करेगा।

उन्‍होंने कहा कि यदि सुबह 10 बजे तक किसान नेताओं के घरों से फोर्स नहीं हटती तो 11 बजे वह फेसबुक पर लाइव आएंगे। फेसबुक लाइव के जरिए वह किसानों से उनके वाहनों सहित दिल्‍ली के लिए कूच का आह्वान करेंगे। उस स्थि‍ति में आंदोलन पहले से लंबा खिंच सकता है।

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि महिला पहलवानों का धरना दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा है। उस धरने के समर्थन में महिलाएं संसद भवन पर प्रदर्शन करने के लिए जाएंगी। उन्होंने कहा कि पता चला है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के चारों बॉर्डर को सील किया है। जब हमें यह पता चला तो हमने कहा कि दिल्ली के चारों बार्डर पर अलग-अलग जगह जहां पर भी धरने चले हुए थे, उन्हीं प्वाइंट्स पर हम सब लोग एकत्रित होंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान किसान क्रांति गेट गाजीपुर बार्डर पर पहुंचेंगे। वहीं पर बैठक करेंगे। इसके बाद यहां से आगे चला जाएगा। उन्होंने बताया कि कल का कार्यक्रम मुख्य रूप से खाप चौधरियों का ही है, लेकिन इसमें यूनियन के लोग भी पहुंचेंगे। यह यूनियन भी तो खाप से ही है। इस प्रदर्शन में दिल्ली के चारों तरफ से लोग आएंगे। हरियाणा पंजाब राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोग जाएंगे और अपने अपने बॉर्डर पर सभी लोग जाएंगे और वहां से सभी एक साथ आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांग रहेगी कि सरकार कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की पहले गिरफ्तारी करे। उसके बाद जांच करती रहे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि उनके बीच आकर कुछ लोग उकसावे की कार्रवाई कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। आंदोलन पूर्ण रूप से शांतिमय होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिन्‍हें चुनाव लड़ना है वह ऐसे मौके का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

राकेश टिकैत ने कहा क‍ि उन्‍हें जानकारी मिली है क‍ि भाकियू पदाधिकारियों के घरों पर प्रदेश सरकार ने पुलिस फोर्स लगा दी है, उन्‍होने कहा क‍ि वह इसका विरोध करते हैं। कहा क‍ि वह संसद पर एक दिन घेराव के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस और सरकार के रुख का देखते हुए उन्‍हें लगता है कि आंदोलन लंबा खींचना पडेगा। उन्‍होने कहा कि यदि सुबह 10 बजे तक किसान नेताओं के घरों से फोर्स नहीं हटती तो 11 बजे वह फेसबुक पर लाइव आएंगे और किसानों से उनके वाहनों सहित दिल्‍ली के लिए कूच का आह़वान करेंगे। उस स्थि‍ति में आंदोलन पहले से लंबा खिंच सकता है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...