5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'एक नेता राज्य के विकास को लेकर कभी संतुष्ट नहीं होता', एकनाथ...

‘एक नेता राज्य के विकास को लेकर कभी संतुष्ट नहीं होता’, एकनाथ शिंदे ने केंद्र सरकार से लगाई यह गुहार

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नीती आयोग की बैठक में राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की अपील की। शिंदे ने शनिवार को केंद्र सरकार और नीति आयोग से महाराष्ट्र के ग्रोथ और विकास के लिए एक रणनीति विकसित करने का अनुरोध किया। एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक को संबोधित किया। इस दौरान शिंदे ने कहा, ‘महाराष्ट्र ने तेजी से प्रगति की है। इन सबके बावजूद एक नेता अपने राज्य के विकास को लेकर कभी संतुष्ट नहीं होता। वो हमेश चाहता है कि उसका राज्य पहले की अपेक्षा में और अधिक तेजी से ग्रोथ करे और विकसित हो।

शिंदे ने कहा कि मैं भारत सरकार और नीति आयोग से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे महाराष्ट्र के लिए और अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकूलित रणनीति तैयार करें, ताकि प्रत्येक राज्य पीएम मोदी का जो संकल्प है विकसित भारत। उसका पूरा कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने अपनी विजन और मिशन को राष्ट्रीय विजन से जोड़ा है। 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ औद्योगिक और एमएसएमई क्षेत्र के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों को याद करते हुए शिंदे ने कहा, ‘उनकी सरकार ने दिसंबर 2023 तक 1.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों में राज्य के युवाओं की भर्ती करने का आश्वासन दिया है।’

शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) ने विनिर्माण के लिए एक प्लग-एंड-प्ले मॉडल अपनाया है, जो निवेशकों और उद्यमियों को न्यूनतम पूंजी निवेश के साथ जल्दी से अपना परिचालन शुरू करने की अनुमति देता है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल को विनिर्माण क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसे छत्रपति संभाजी नगर, नागपुर और पुणे में पायलट आधार पर लागू किया जा रहा है।

एकनाथ शिंदे ने यह भी बताया कि राज्य जल्द ही महाराष्ट्र समुद्री विकास नीति 2023 को लेकर आएगा। उन्होंने कहा, “इस नीति का उद्देश्य मुंबई और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में जल परिवहन और यात्री गतिशीलता में सुधार करना है।”

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली तत्कालीन महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। शिंदे ने कहा, “मेरी सरकार ने महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के आगे की सभी बाधाओं को खत्म कर दिया है। जो पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान लंबित थीं। उन्होंने कहा कि हमने मेट्रो कार शेड के लिए आरे भूमि विवाद को सुलझा लिया है और मेट्रो परियोजनाओं को एक्टिव कर दिया है। शिंदे ने कहा कि मुंबई, मुंबई महानगर क्षेत्र और ठाणे में 337 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जा रहा है, जो पूरे यूरोप से बड़ा नेटवर्क है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...