10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedआकांक्षा दुबे मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भोजपुरी एक्ट्रेस के कपड़ों में...

आकांक्षा दुबे मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भोजपुरी एक्ट्रेस के कपड़ों में मिला स्पर्म

Published on

भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है. आकांक्षा दुबे के कपड़ों की जांच में स्पर्म पाए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा और आगे बढ़ा दिया है.अब वाराणसी पुलिस जेल में बंद मुख्य आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह सहित चार लोगों का डीएनए टेस्ट कराने की अनुमति अदालत से मांगी है. बता दें कि बीते 25 अप्रैल को सारनाथ के एक होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी. हालांकि उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाया था.

समर सिंह का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस
आकांक्षा के परिवार की तरफ से आत्महत्या को हत्या बताते हुए भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह को मुख्य आरोपी बनाया था. इसके बाद समर सिंह और संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अभी इस मामले की जांच चल ही रही है.अगर कोर्ट पुलिस को समर सिंह सहित चार लोगों के डीएनए टेस्ट की अनुमति दे देती है तो जल्द ही आकांक्षा दुबे आत्महत्या का सच सामने आ सकता है.

इस नए खुलासे को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट के एडिशनल कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि इस केस में बहुत अधिक साक्ष्य हम लोगों के पास नहीं था. एक्ट्रेस के पुराने कपड़ों के आधार पर चार अभियुक्त समर सिंह, संजय सिंह, संदीप और अरुण राय के डीएनए सैंपल के मिलान के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है. कोर्ट का आदेश आते ही डीएनए टेस्ट कराया जाएगा.

वकील ने की कपड़े में स्पर्म मिलने की पुष्टि
वहीं भोजपुरी एक्सट्रेस के वकील शषांक शेखर त्रिपाठी ने भी बताया कि आकांक्षा दुबे के कपड़ों से स्पर्म की पुष्टि हुई है और इस बात को हम लोग लगातार कह रहे थे कि उसके साथ मिस हैपनिंग हुई है.वकील ने कहा कि उसने जो कपड़े पहने थे वो एक्ट्रेस के नहीं थे. उसके साथ पहले गलत किया गया और फिर उसकी हत्या की गई. इस बात को हम लोग पहले दिन से कह रहे थे कि इस मामले में रेप का एंगल है और उस पर भी जांच की जाए.वकील ने कहा कि पुलिस शुरुआती समय में इसे आत्महत्या बताने पर अड़ी हुई थी. अब जो कपड़ों में स्पर्म पाया गया है उससे इस घटना के पीछे जो लोग हैं उनसे पर्दा उठ जाएगा.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...