19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल', सुनते ही शख्स ने सफाई...

‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’, सुनते ही शख्स ने सफाई कर्मचारियों पर चला दी गोली

Published on

गाजियाबाद,

दिल्ली-एनसीआर में लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है और वो मामूली बातों पर अपना आपा खो दे रहे हैं. ताजा मामला गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र का हैं जहां एक शख्स द्वारा सफाई कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी गई.दरअसल लोनी इलाके में सफाई कर्मचारी की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में स्वच्छता अभियान से जुड़ा गाना, ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ बज रहा था जिसकी आवाज से आरोपी नाराज हो गया. उसने सफाई कर्मचारी पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी.

इसके बाद सफाई कर्मचारी ने पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक लोनी के मुस्तफाबाद में बीते रविवार सुबह करीब 7.30 बजे कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से दो सफाई कर्मचारी इलाके में सफाई के लिए पहुंचे थे.

उनकी गाड़ी पर स्वच्छता अभियान से जुड़ा हुआ गाना बज रहा था ताकि इलाके के लोगों को कूड़े उठाने वाली गाड़ी के आने की जानकारी हो सके. वहीं एक घर के बाहर गाड़ी के पहुंचने पर उस घर में रहने वाला शख्स बाहर आकर सफाई कर्मचारियों से नोकझोंक करने लगा. सफाई कर्मचारियों के अनुसार नोकझोंक कर रहे शख्स तौहीद का कहना था कि उसके घर के पास से गुजरते समय वो कूड़े वाली गाड़ी में स्वच्छता अभियान से जुड़ी रिकॉर्डिग और स्वच्छता अभियान से जुड़े गाने को ना बजाएं.

हालांकि सफाई कर्मचारियों के अनुसार उस इलाके के रहने वाले अन्य लोगों ने तौहीद के इस बात का विरोध भी किया क्योंकि कूड़े की गाड़ी पर बज रहे गाने से ही लोगों को इलाके में कूड़े की गाड़ी पहुंचने की जानकारी मिल पाती है. पहले भी आरोपी सफाई कर्मचारियों से नोकझोंक कर चुका था.जब सोमवार को गाड़ी आई तो स्वच्छता अभियान से जुड़ा गाना बजने पर आरोपी तौहीद ने अपना आपा खो दिया, उसने घर से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी. आरोपी ने दो से तीन राउंड फायरिंग सफाई कर्मचारियों पर की.

सफाई कर्मचारियों ने थाने में की शिकायत
घटना को लेकर इलाके के सफाई कर्मचारियों में भी नाराजगी नजर आई और काफी संख्या कर्मचारियों ने लोनी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की. आरोपी शख्स रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है जिसका नाम तौहीद है.वहीं इस पूरे मामले में लोनी के एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया की सफाई कर्मचारियों के वाहन में सफाई संदेश प्रसारित करने को लेकर तौहीद नाम के व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की गई.सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति स्थापित की और आरोपी को हिरासत में लिया. अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...