19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलफाइनल में चल गया गुजरात का ट्रंप कार्ड, CSK के गेंदबाजों की...

फाइनल में चल गया गुजरात का ट्रंप कार्ड, CSK के गेंदबाजों की साई सुदर्शन ने की दम भर कुटाई

Published on

अहमदाबाद

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। सुदर्शन ने बेहतरीन 47 गेंद में 96 रनों की पारी खेली। हालांकि वह सिर्फ 4 रन से अपना शतक चूक गए। सुदर्शन के इस धमाकेदार पारी के बदौलत ही गुजरात ने फाइनल मुकाबले में सीएसके के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह से बेअसर साबित हुआ।

बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आते ही सुदर्शन ने पहली गेंद से प्रहार करना शुरू कर दिया। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 204.26 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें 8 चौके और 6 छक्के भी शामिल रहे। सुदर्शन के आगे सीएसके के कप्तान धोनी की भी एक नहीं चली। उन्होंने जिस गेंदबाज को भी उनके खिलाफ लगाया सबकी दम भर पिटाई हुई।

सीएसके को मिला है 215 रनों का लक्ष्य
गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सीएसके को अब 120 गेंदों में 215 रन बनाने होंगे। हालांकि पिच बल्लेबाजों के लिए मददार दिख रही लेकिन इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होता है लेकिन टी20 फॉर्मेट में ऐसा होना नामुमकिन भी नहीं है। ऐसे में गुजरात को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो उसे शुरू से ही सीएसके के ऊपर दबाव बनाना होगा।

वहीं पारी में सीएसके के गेंदबाजी की बात करें तो टीम के लिए तुषार देशपांडे सबसे अधिक महंगे साबित हुए। तुषार ने चार ओवर में 56 रन लुटा दिए जिसमें उन्हें एक भी सफलता हासिल नहीं हुई। इसके अलावा माथिसा पाथिराना ने भी 44 रन खर्च किए। हालांकि उनके खाते में दो विकेट आए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को भी एक सफलता मिली लेकिन उन्होंने भी चार ओवर में 38 रन खर्च डाले। वहीं दीपक चाहर ने भी चार में 38 रन दिए जबकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला ।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...