18.8 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeराष्ट्रीयपत्थर मारने की वजह से फट गई थी साक्षी की खोपड़ी, मकान...

पत्थर मारने की वजह से फट गई थी साक्षी की खोपड़ी, मकान मालिक ने बताया कैसा था साहिल का व्यवहार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह एसी-फ्रिज मैकेनिक है। साहिल ने साक्षी की हत्या करने के बाद उसके सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला किया था। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच साक्षी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साक्षी को 16 बार चाकू मारा गया है। यानी यह खबर गलत है कि साक्षी पर 20 बार हमला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पत्थर से हमला करने से साक्षी की खोपड़ी फट गई थी। फिलहाल पुलिस पूरी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जांच के अनुसार, साहिल पीड़िता साक्षी के साथ रिश्ते में था। हत्या करने से पहले उसकी साक्षी के साथ लड़ाई हुई थी।

मकान मालिक ने बताया कैसा था साहिल का व्यवहार
इस घटना के बाद साहिल के मकान मालिक रामफूल का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि आज सुबह ही उन्हें घटना की जानकारी हुई है। उन्होंने वीडियो देखी है। उनका कहना है कि साहिल के पिता का नाम सरफराज है। वह दो साल से अपना तीन बहनों और माता-पिता के साथ बरवाला के जैन कॉलोनी, प्रहलादपुर में रहता था। यहां मोहल्ले में कभी उसका किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ।

साहिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखी थी ये बात
20 साल के साहिल का साहिल खान के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट था। उसने अपने अकाउंट के डिस्क्रिप्शन में लिखा है…”लव यू डार्क लाइफ… दारू लवर… यारों की यारी… सब पर भारी… 5 जुलाई… लव यू मॉम।” साहिल का अकाउंट पब्लिक है और इसमें उसने अपने दोस्तों के साथ हुक्का पीते हुए और पंजाबी गाना सुनते हुए पोस्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आखिरी पोस्ट करीब छह सप्ताह पहले की थी। जिसमें लड़कों का एक समूह हुक्का पीता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बैकग्राउंड में पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला का गाना ‘सेल्फमेड’ बज रहा है।

 

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

आरयूएचएस अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं का लगातार हो रहा विस्तार— आपातकालीन इकाई में सर्जरी कर बचाई 5 वर्षीय बच्चे की जान, खाने की नली...

जयपुरआरयूएचएस अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं का लगातार हो रहा विस्तार— आपातकालीन इकाई में सर्जरी...

हर भारतीय पर ₹4.8 लाख का कर्ज 2 साल में 23% बढ़ा, RBI रिपोर्ट में खुलासा

हर भारतीय पर ₹4.8 लाख का कर्ज 2 साल में 23% बढ़ा, RBI रिपोर्ट...