24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमां-बेटे के बीच अवैध संबंध का शक, फिर कमरे में शख्स ने...

मां-बेटे के बीच अवैध संबंध का शक, फिर कमरे में शख्स ने खेला खूनी खेल

Published on

पूर्व बर्धमान,

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इसका आरोप महिला के पति लगा है. वारदात के बाद से वो फरार है. बताया जा रहा है कि उसे पत्नी और अपने ही बेटे के बीच अवैध संबंध का शक था. इस मामले में आरोपी की बेटी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

दिल को झकझोर देने वाली ये घटना जिले के कालना थाने के कालना तालपुकुर इलाके की है. यहां मदन बाग अपनी पत्नी ठाकुरानी बाग (42). दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहता है. महिला के भाई ने बताया कि मदन काफी समय से अपनी पत्नी और 16 साल के बेटे के बीच संबंध होने का शक कर रहा था. इसी वजह से भांजा हमारे साथ रहता है. वो मालदा के एक होटल में काम करता है और जमाई षष्ठी के मौके पर आया था.

‘बिस्तर पर मां की लाश देख चीख पड़ी बेटी’
उसने आगे कहा कि बहन ने बेटे को देखने की इच्छा जाहिर की होगी. इसी वजह से रात में जीजा और बहन के बीच झगड़ा हुआ होगा. इसके बाद उसने धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया. इसके बाद सुबह दोनों बेटियों ने मां को कमरे से बाहर नहीं देखा तो छोटी बेटी उसके पास पहुंचीं. वहां उसने बिस्तर पर मां की खून से लथपथ डेडबॉडी देखी और चीख पड़ी.

घटना से इलाके में फैली सनसनी
इसके बाद रिश्तेदारों और इलाके के लोगों को सूचना दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. इस मामले में महिला की छोटी बेटी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. कलना थाना प्रभारी देबाशीष नाग का कहना है कि आरोपी अभी फरार है. उसकी तलाश में टीम लगी हुई है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...