12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यशादी में डांस पर पति-पत्‍नी में हुआ विवाद, चलती बाइक से नहर...

शादी में डांस पर पति-पत्‍नी में हुआ विवाद, चलती बाइक से नहर में कूदी पत्‍नी, बचाने उतरा पति भी हुआ लापता

Published on

हरदोई

हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर कहासुनी ने दो जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। पति से लड़ाई के बाद एक महिला चलती बाइक से उतरी और नहर में कूद गई। पति यह देखकर हक्‍का-बक्‍का रह गया। पत्‍नी को बचाने के लिए पीछे-पीछे वह भी कूदा और दोनों तेज धार में बह गए। गोताखोर दोनों को तलाश नहीं पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि माधौगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के मानसिंह के रिश्‍तेदर के घर शादी थी। मानसिंह अपनी पत्‍नी आरती के साथ उनके घर इस आयोजन में शामिल होने गए थे। दोनों के परिवारों का कहना है कि शादी में आरती अपनी बहनों के साथ डांस कर रही थी। इसी बात पर पति और पत्‍नी के बीच विवाद हो गया। दोनों शादी समारोह से बाहर निकले और बाइक पर बैठकर घर के लिए चल दिए।

दोनों जैसे ही शारदा नहर के पुल पर पहुंचे बाइकी की रफ्तार कुछ कम हो गई। इसी बची नाराज आरती चलती बाइक से उतरी और नहर में कूद गई। उसे बचाने के लिए माधोसिंह भी नहर में कूद गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने दोनों को खोजने की कोशिश की, लेकिन उन्‍हें कुछ भी नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...