18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीय'मैंने ही साक्षी को मारा...', साहिल ने कबूला गुनाह, लव जिहाद के...

‘मैंने ही साक्षी को मारा…’, साहिल ने कबूला गुनाह, लव जिहाद के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस

Published on

नई दिल्ली,

साक्षी मर्डर केस के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान आउटर नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार ने बताया, हमारी कोशिश रहेगी कि मजबूत चार्जशीट बनाएं, ताकि कोई अपराधी बच कर न निकल पाए. पुलिस ने कहा, आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. हमें दो दिन की रिमांड मिली है. पुलिस ने बताया कि साइंटिफिक जांच पर हमारा जोर है. आरोपी के खिलाफ जल्द चार्जशीट फाइल की जाएगी. पुलिस ने बताया कि साहिल से अच्छे से पूछताछ हो रही है. इस दौरान लव जिहाद से जुड़ा सवाल भी पूछा गया तो पुलिस ने बताया कि हर एंगल से जांच हो रही है.

साहिल ने कबूला गुनाह!
दिल्ली पुलिस ने बताया कि साहिल को जब कत्ल का CCTV फुटेज दिखाया गया तो उसने यह बात कबूल ली है कि वीडियो में दिख रहा लड़का मैं ही हूँ. उसने पुलिस से सामने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा, मैंने ही साक्षी को मारा है. इस दौरान एक और खुलासा यह हुआ है कि साक्षी को पता था कि साहिल का पूरा नाम ‘साहिल खान’ है. साक्षी और साहिल दोनों तीन साल से एक दूसरे को जानते थे. दोनों एक दूसरे का इंस्टा एकाउंट भी फॉलो करते थे.

‘कई थ्योरी, कई वर्जन हैं’
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीसीपी से इस हत्याकांड के उद्देश्य से जुड़े सवाल पूछे गए. इस पर डीसीपी रवि कुमार ने बताया, कई फैक्ट हमारे सामने हैं हम सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं. कई थ्योरी, कई वर्जन हैं. हम जांच कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है, सारे पहलू तलाशे जा रहे हैं.

वीडियो के आधार पर होगी जांच
DCP ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी सवालों के जवाब में एक ही बात कही कि जांच में सबूत के आधार पर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने बताया कि जो वीडियो सामने आया है, उसके आधार पर जांच की जा रही है. हर शख्स जिसका कोई रोल आएगा जांच करेंगे.

परिवार की मदद करेगी दिल्ली सरकार
आपको बता दें कि दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि साक्षी के परिवार को दिल्ली सरकार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देगी और कोर्ट से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की पूरी कोशिश करेगी. इसके लिए बड़े से बड़े वकील को खड़ा किया जाएगा.

बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ आरोपी
गौरतलब है कि साहिल साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था. साहिल ने रविवार को 16 साल की नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. उसने साक्षी को न सिर्फ चाकू से गोदा बल्कि पत्थर से बार-बार कुचला और फिर लातें भी मारीं. इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया था और बुलंदशहर में अपनी बुआ के यहां छिप गया था. साहिल ने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था. हालांकि साहिल के कॉल रिकॉर्ड के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया.

 

 

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...