10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराजनीतिऐसा कोई कदम न उठाएं कि... प्रदर्शनकारी पहलवानों से बोले खेल मंत्री...

ऐसा कोई कदम न उठाएं कि… प्रदर्शनकारी पहलवानों से बोले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

Published on

नई दिल्ली

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर बयान देते हुए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा कि पहलवानों के पीछे कौन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने खेलों का बजट 878 करोड़ से बढ़ाकर 2782 करोड़ कर दिया है। सरकार खेलो इंडिया जैसी योजनाएं चला रही है। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर करोड़ों रूपये खर्च होते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पहलवान खेल को नुकसान न पहुंचाऐं, उन्हें जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच नियम के अनुसार होगी और खिलाड़ियों को जांच पर भरोसा करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट और पुलिस पर भरोसा रखने की अपील
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) चुनाव कराएगा और एक नए निकाय का चुनाव जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि WFI अध्यक्ष ने पद छोड़ दिया है और WFI कोई निर्णय नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित प्रशासकों की समिति हर दिन के फैसले ले रही है। ठाकुर ने पहलवानों से धैर्य और सुप्रीम कोर्ट, खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस पर विश्वास रखने का अनुरोध किया।

‘जांच के नतीजे आने तक धैर्य रखें’
खेल मंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, ‘मैं पहलवानों से आग्रह करता हूं कि वे जांच के नतीजे आने तक धैर्य रखें। मैं उनसे यह भी अपील करता हूं कि वे ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे खेल की महत्ता कम हो।’ उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय ने पहलवानों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की थी और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

कल हरिद्वार में मेडल बहाने पहुंचे थे पहलवान
उनकी यह टिप्पणियां तब आयी है जब साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान मंगलवार को गंगा नदी में अपने पदक बहाने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड में ‘हर की पौड़ी’ पहुंचे थे लेकिन खाप और किसान नेताओं ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए राजी कर लिया था। प्रदर्शनकारी पहलवान सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिन पर कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...