10.8 C
London
Monday, February 23, 2026
Homeराज्यरांची में लव-जिहाद! मॉडल ने यश बने तनवीर के धोखे की सुनाई...

रांची में लव-जिहाद! मॉडल ने यश बने तनवीर के धोखे की सुनाई आपबीती

Published on

रांची

लव-जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के भागलपुर की रहनेवाली मॉडल मानवी राज ने आरोप लगाया है कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक तनवीर अख्तर खान ने हिंदू नाम यश के जरिए उसे फंसाया और फिर लव जिहाद का शिकार बनाया। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में मानवी ने आरोप लगाया कि तनवीर ने उस पर लगातार धर्मपरिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था।

सोशल मीडिया पर भी मॉडल मानवी राज ने वीडियो जारी किया है। मानवी ने ऑफिशियल ट्विटर पर वीडियो डालकर आपबीती कही है। वीडियो में मानवी ने कहा है कि वो तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़कर मुंबई आ गई। उसने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तनवीर मुंबई भी पहुंच गया और वहां भी धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। आखिरकार परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

‘आपत्तिजनक फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा’
टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में मानवी ने बताया कि वो रांची आकर ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट ज्वॉइन की थी। इंस्टीट्यूट का संचालक तनवीर है लेकिन उसने अपना नाम यश बताया था। उसने धोखे में रखकर दोस्ती की। उसे कुछ दिनों बाद पता चला कि वो यश नहीं बल्कि तनवीर है। इसके बाद वो लगातार शादी का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाता था। मना करने पर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा।

मुंबई के वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज
मानवी ने कहा है कि वो मॉडल संस्थान में मॉडलिंग करती थी। करीब डेढ़ साल काम के दौरान तनवीर ने न सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि शादी करने का दबाव भी बनाया। संस्थान छोड़ने के बाद वो अपने घर भागलपुर चली गई। वहां से मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली आई। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। उसने उसकी कुछ तस्वीरों और छोटे-छोटे क्लिप को एडिट कर परिजनों को भी भेज दिया।

आरोपी तनवीर का मॉडल के आरोपों से इनकार
हालांकि, मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक मानवी के आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि मानवी ने ही धोखे से बिजनेस में घाटा कर दिया। वो उसके पास काम करती थी, इसलिए इंस्टीट्यूट के डेटा के बारे में भी उसे जानकारी थी। डेटा लेने के लिए ही उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस तरह का बयान दे रही है।

Latest articles

25 फरवरी को देशव्यापी ‘विरोध दिवस’ मनाएगा भारतीय मजदूर संघ

भोपाल भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने 25 फरवरी 2026 को देशभर में “विरोध दिवस” मनाने...

बीएचईएल अग्निशमन दल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, महाप्रबंधक तैलंग ने किया टीम को सम्मानित

भोपाल बीएचईएल भोपाल की ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई (ब्लॉक-3) में पिछले दिनों हुई अग्नि दुर्घटना के...

सांसद आलोक शर्मा द्वारा बड़ा तालाब से अतिक्रमण और प्रदूषण हटाने के संबंध में बुलाई बैठक

आज सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल कलेक्टर कार्यालय में बड़ा तालाब से अतिक्रमण हटाने,...

जनता सब जानती है, विकास पर बहस से भाग रहा विपक्ष”: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा — 90% बजट घोषणाओं को स्वीकृति, 80% योजनाएं पूरी या...

भोपाल भजनलाल शर्मा ने गत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...