15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यप्लास्टिक हटाते ही चादर के जैसे हाथ में आ गई सड़क, महाराष्ट्र...

प्लास्टिक हटाते ही चादर के जैसे हाथ में आ गई सड़क, महाराष्ट्र में PM सड़क योजना में घोटाला!

Published on

जालना

महाराष्ट्र के जालना जिले में प्रधानमंत्री ग्रामसड़क योजना के तहत एक बड़ा घोटाला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने खुद सड़क निर्माण में हुए दोयम दर्जे के काम लेखाजोखा लिया है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो देखकर आपका भी माथा घूम जायेगा। आइये आपको बताते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या है। दरअसल जालना जिले की अम्बड़ तहसील में हस्तपोखरी-कर्जत सड़क का डामरीकरण का काम शुरू है। आरोप है कि इस सड़क को बनाने में ठेकेदार ने बेईमानी, भ्रष्टाचार और घटिया काम की सारी हदें पार कर दी हैं। जब यह सड़क बन गई और लोगों ने इसपर आवाजाही शुरू की तब उन्हें यहां हुए घोटाले का पता चला। ग्रामीणों ने पाया कि सड़क के नीचे के एक प्लास्टिक बिछाई गई है। जिसके ऊपर ठेकेदार ने डामर की 40 एमएम की मोटी परत सड़क पर लगाई है, जो बड़ी आसानी से निकल जा रही है।

लेकिन हद तो तब हो गयी जब ग्रामीणों ने प्लास्टिक को उठाया तो पूरी सड़क ही उखड़ गयी। जैसे आप बिस्तर पर बिछी चादर को उठाते हैं बिलकुल उसी तरह यह सड़क भी उखड़ गई। अब इस सड़क को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। सड़क निर्माण के दौरान घटिया काम होने की आशंका ग्रामीणों को होने पर उन्होंने इस काम की पोल खोल दी है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग
अब नागरिकों ने पूरे काम की जांच कर ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यह सड़क कर्जत से हस्त पोखरी जालना-अम्बड़ राजमार्ग को जोड़ने वाली 10 किमी लंबी सड़क है। जिसमें से 9.30 किमी डामरीकरण और 700 मीटर सीमेंटीकरण किया गया है। इस काम का ठेका जालना के राणा कंस्ट्रक्शन के पास है। तकरीबन 9 दिन पहले जब यह काम शुरू हुआ था तब से ही स्थानीय नागरिक नाखुश थे। उन्हें लग रहा था कि यह काम निम्न स्तर का किया जा रहा है। लेकिन, चूंकि सड़क बन रही है इसलिए लोगों की तकलीफें कुछ काम होंगी यह सोचकर तब किसी ने कुछ बोला नहीं। लेकिन, जैसे-जैसे काम आगे बढ़ा, लोगों को काम की गुणवत्ता को लेकर शक होने लगा। जब कुछ नागरिकों को सड़क किनारे डामर के नीचे एक पॉलीथिन शीट दबी हुई मिली तो उन्होंने उसे खींचा और डामर की परत चटाई की तरह निकल गई।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...