17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यन्यायिक आयोग करेगा जांच, लूटे हथियारों पर अल्टिमेटम.. मणिपुर हिंसा पर अमित...

न्यायिक आयोग करेगा जांच, लूटे हथियारों पर अल्टिमेटम.. मणिपुर हिंसा पर अमित शाह का एक्शन

Published on

इंफाल

मणिपुर हिंसा की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। यह बात अमित शाह ने कहा है। इसके अलावा मणिपुर में शांति समिति गठित की जा रही है। अमित शाह ने ऐलान किया है कि मणिपुर में हिंसा की जांच एक न्यायिक आयोग से कराई जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री ने हिंसा पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। इस राशि में से पांच लाख रुपये केंद्र और पांच लाख रुपये राज्य सरकार वहन करेगी। शाह ने कहा कि मणिपुर विकास की राह पर चल पड़ा है। शाह ने घोषणा की है कि हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग जांच करेगा। मणिपुर में अगले दो से तीन दिन के अंदर रेल सेवा भी बहाल की जाएगी। अमित शाह ने लूटे गए हथियारों को सरेंडर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कल से पुलिस बॉम्बिंग शुरू करेगी और जिसके पास हथियार मिले, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शांति समिति की जांच
अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में पिछले एक महीने के दौरान जो हिंसा हुई है, उसकी जांच न्यायिक आयोग करेगा। रिटायर्ड हाई कोर्ट जस्टिस इस आयोग के अध्यक्ष होंगे। इस जांच की निगरानी भारत सरकार खुद करेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की निगरानी में ही शांति समिति का गठन भी किया जाएगा। इसमें उद्योगपति, खिलाड़ी, चुने हुए प्रतिनिधियों और नागरिक समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा।

6 केस की जांच सीबाआई के पास
गृहमंत्री ने कहा कि बेहतर समन्वय के लिए कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में इंटर एजेंसी यूनिफाइड कमांड की व्यवस्था लागू की जा रही है, जो आज से ही काम करेगी। इसके अलावा मणिपुर हिंसा के मामले में दर्ज किए गए 6 केस की जांच सीबीआई की दी गई है। शाह ने कहा कि जांच बिना किसी पक्षपात और भेदभाव के की जाएगी।

मणिपुर हिंसाग्रस्त लोगों को कितना मुआवजा?
अमित शाह ने बताया कि उन्होंने मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा किया। कुकी और मैतेई दोनों नागरिक समूहों से मुलाकात की और मणिपुर में शांति प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास के लिए जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को पांच लाख रुपये मणिपुर सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। वहीं पांच लाख रुपये भारत सरकार की तरह से दिए जाएंगे।

गृहमंत्री ने बताया कि मणिपुर हिंसा में घायल हुए लोगों की संपत्ति का जो नुकसान हुआ है उनके लिए भी राहत और पुनर्वास पैकेज घोषित किया जाएगा। यह कितना और कैसे दिया जाएगा इसकी घोषणा कल की जाएगी।

गलतफहमी से भड़की मणिपुर में हिंसा’
मणिपुर के लोगों को राशन की कमी न हो इसलिए कोटा से अतिरिक्त चावल मणिपुर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि समुदायों के बीच हिंसा गलतहमी से भड़की है। उसे दूर करने के प्रयास किए जाएंगे और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।

शुक्रवार से मणिपुर में कॉम्बिक ऑपरेशन
अमित शाह ने काह कि जिन लोगों के पास लूटे गए हथियार हैं, वे उन्हें वापस कर दें। ऐसे लोगों को गुरुवार शाम तक का समय दिया जा रहा है, उसके बाद जो हथियार सरेंडर नहीं करेंगे उनके खिलाफ पुलिस शुक्रवार से कॉन्बिंग ऑपरेशन चलाएगी। कॉन्बिंग ऑपरेशन के बाद अगर किसी पर हथियार मिले तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...