8.4 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्य8वीं मंजिल से कूदकर मेड ने की खुदकुशी, परिवार कहा- टॉप और...

8वीं मंजिल से कूदकर मेड ने की खुदकुशी, परिवार कहा- टॉप और जींस फटा, कुछ गलत हुआ है

Published on

ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में मंगलवार को एक मेड ने ऊंचाई से कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सोसाइटी में सूइसाइड की खबर फैलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और फरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है।

कोतवाली बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-2 की वीवीआईपी हाउसिंग सोसाइटी में एक मेड (18) ने 8वीं मंजिल से कूद कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । घटना के बाद सोसाइटी में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। बताया जा रहा है कि यह मेड आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि वह कूदी है और कुछ का कहना है कि वह गिर गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि हमारी लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है। उसके बाद इसको छत से फेंक दिया गया है। लड़की के कपड़े भी फटे हैं। पीछे से टॉप फटा है। दोनों साइड से जींस फटी है। मृतका की मां का आरोप है कि हमारी बेटी के साथ गलत किया फिर उसको मार दिया गया। हम न्याय चाहते हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि खबर लिखे जाने तक ये स्पष्ट नही हो पाया है कि यह खुदकुशी है या हत्या। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा की आखिर इस दर्दनाक घटना के पीछे का कारण क्या है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...