12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबिपरजॉय: टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण... तूफान के मैनेजमेंट पर अमित शाह...

बिपरजॉय: टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण… तूफान के मैनेजमेंट पर अमित शाह ने थपथपाई

Published on

अहमदाबाद

बिपरजॉय तूफान के असर पर रिव्यू मीटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समीक्षा बैठक रखी थी जिसमें तंत्र को सतर्क करने के लिए अलग-अलग बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सूचनाओं को आदन प्रदान हुआ। अमित शाह ने कहा कि तूफान से कम से कम नुकसान हुआ और सभी ने मिलकर काम किया। उन्होंने इसे टीम वर्क की बेहतरीन मिसाल बताया।

अमित शाह ने कहा, ‘140 किमी की रफ्तार के साथ चक्रवात जब तट से टकराता है और तीसरे दिन इसकी समीक्षा करते हैं तब पता चलता है कि एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है, तब काम करने का संतोष होता है। सबने मिलकर समय पर मिली हुई सूचना का उपयोग जान-माल को बचाने के लिए कैसे हो सकता है, इसका उदाहरण पेश किया है।’

‘सबने मिलकर काम किया’
केंद्रीय मंत्री ने बताया, ‘आज मैं और मुख्यमंत्री, जखाऊ जहां पर बिपरजॉय लैंड किया, वहां विस्थापित लोगों से मुलाकात की। महिलाओं से, किसानों से मुलाकात की। साथ ही बचाव कार्यों में लगे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कर्मियों से बातचीत की। इसके बाद जिला कलेक्टर कच्छ के ऑफिस में हाइब्रिड मोड में हुई मीटिंग में समीक्षा की।

शाह के अनुसार, ‘6 जून को बिपरजॉय का जब समाचार आया तब बहुत सारी आशंकाएं थीं, मगर मैं बहुत संतोष के साथ आज की मीटिंग में कह सकता हूं कि सभी ने मिलकर काम किया और कम से कम नुकसान सुनिश्चित किया।’इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के कच्छ जिले में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ से प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने मांडवी शहर के एक अस्पताल में घायल लोगों से मुलाकात की और किसानों व एनडीआरएफ व बीएसएफ के कर्मियों से भी बातचीत की।

जखाऊ का हवाई सर्वेक्षण किया
शाह एक हेलीकॉप्टर से कच्छ जिला मुख्यालय भुज पहुंचे और जखाऊ का हवाई सर्वेक्षण किया, जहां गुरुवार की रात शक्तिशाली चक्रवात ने कहर बरपाया था। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी थे।‍‍शाह मांडवी उप-जिला अस्पताल पहुंचे और तटीय गांवों से लाए गए घायल लोगों और गर्भवती महिलाओं से मुलाकात की। शाह फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मांडवी के पास एक खेत में पहुंचे और किसानों से बातचीत की।

राहत और बचाव कार्य में शामिल लोगों से मुलाकात
उन्होंने मांडवी हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों से मुलाकात की, जो राहत और बचाव कार्यों में शामिल थे। केंद्रीय गृह मंत्री वापस भुज गए और चक्रवात के बाद की स्थिति पर चर्चा की।

चक्रवात के दौरान चली तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे उखड़ जाने से कई कस्बों और सैकड़ों गांवों की बिजली कट गई। सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि 1,09,000 लोगों को तटीय क्षेत्रों से अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया, जिनमें 10,918 बच्चे, 5,070 वरिष्ठ नागरिक और 1,152 गर्भवती महिलाएं थीं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...