28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यतेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए नीतीश के साथ लालू, उपेंद्र...

तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए नीतीश के साथ लालू, उपेंद्र कुशवाहा ने उठा दिया सियासी राज से पर्दा

Published on

मोतिहारी

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने उस सियासी राज से पर्दा उठा ही दिया, जो हर कोई जानना चाहता था। उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ आने का कारण भी बता दिया। कुशवाहा का दावा है कि लालू यादव नीतीश कुमार को सहुलियत देने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि अपने बेटे तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए जेडीयू के साथ आए हैं। कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को सीएम बनने में जितनी देरी हो रही है, लालू यादव के मन में उतनी ही घबराहट बढ़ती जा रही है।

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को मोतिहारी पहुंचे थे। यहां पर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार का साथ छोड़ने को लेकर सफाई भी दी। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हमसे बोले कि लालटेन छाप जिंदाबाद, आरजेडी जिंदाबाद कहना होगा। ये सब मुझे मंजूर नहीं था। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार सिर पर लालटेन लेकर घूम सकते हैं, मैं नहीं।

नीतीश कुमार के साथ क्यों आए लालू यादव
इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने ये भी बताया कि लालू यादव नीतीश कुमार के साथ क्यों आए। कुशवाहा के अनुसार, लालू यादव अपने फायदे के लिए नीतीश कुमार के साथ आए हैं। नीतीश कुमार को सहुलियत देने नहीं आए हैं। कुशवाहा ने दावा किया कि लालू यादव अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए साथ आए हैं। उनके बेटे को सीएम बनने में जितनी देरी हो रही है, लालू यादव के मन में घबराहट उतनी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि महागठबंधन में विवाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरजेडी और जेडीयू के बीच ये तो होना ही था।

अब नीतीश नहीं बन सकते कभी पीएम
नीतीश कुमार के पीएम बनने को लेकर कुशवाहा ने कहा कि अब कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि पहली बार नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल मैंने ही बताया था। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने का एक अवसर हो सकता था, लेकिन आरजेडी के साथ जाकर उन्होंने उस अवसर को खो दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार आरजेडी को खत्म करने का विजन लेकर आए थे, आज उसी के सामने नतमस्तक हो गए हैं और उनकी खुद की पार्टी बर्बाद हो रही है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...