18.8 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeराज्यराजस्थान: BJP के नए प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल मंच से नीचे गिरे,...

राजस्थान: BJP के नए प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल मंच से नीचे गिरे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के चढ़ने से ढहा मंच

Published on

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश महामंत्री बने दामोदर अग्रवाल मंच से गिर पड़े। अग्रवाल के साथ कार्यकर्ताओं में मंच पर चढ़ने की होड़ मची हुई थी। मंच सभी का वजन सहन नहीं कर पाया और टूट कर गिर गया। घटना जिले के पंडेर कस्बे की है। मंच से नीचे गिरने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने नेता अग्रवाल को संभाला और फिर उसके बाद उनका स्वागत कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस हादसे में भाजपा के किसी कार्यकर्ताओं को कोई चोट नहीं आई।

हुआ यूं कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल को इस बार भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद वह अपने गृह नगर जहाजपुर जा रहे थे। रास्ते में पंडेर क़स्बे में उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा था। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जहाजपुर से विधायक गोपीचंद मीणा और भाजपा नेता भरत सिंह भी थे।

अग्रवाल के स्वागत के लिए टेंट हाउस की टेबल को मिलाकर मंच बनाया गया था। मंच की क्षमता कुछ लोगों के वजन सहन करने की थी। इधर अग्रवाल के साथ काफी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। मंच इन सब का वजन सहन नहीं कर सका और टूट गया। इससे सभी नेता नीचे गिर गए।

अपने स्वागत समारोह में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार महंगाई राहत कैंप के नाम पर नौटंकी कर रही है। इस बात को जनता समझ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख राज्य सरकार से पूछा- 13% पद क्यों रोके

MP OBC Reservation Update:मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण...