24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यकुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कहा 'गद्दार',...

कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कहा ‘गद्दार’, सामने आया वीडियो तो मचा बवाल

Published on

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं. कॉमेडियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वे स्टैंडअप कॉमेडी करने के दौरान मजाकिया अंदाज में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ कहते सुनाई दे रहे हैं. ऐसे में जहां कुणाल कामरा ने परफॉर्म किया था वहां शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ मचा दी है.

वायरल वीडियो में कुणाल कामरा कहते हैं- ‘पहले बीजेपी से शिवसेना बाहर आ गई, फिर शिवसेना से शिवसेना बाहर आ गई, एनसीपी से एनसीपी बाहर आ गई, उन्होंने एक वोटर को नौ बटन दे दिए. सब कन्फ्यूज हो गए. वो मुंबई में एक बहुत बढ़िया जिला है, ठाणे वहां से आते हैं.’

‘मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए’
इसके बाद कुणाल ने फिल्म ‘दिल तो पागल’ है के पॉपुलर गाने भोली सी सूरत की टोन से मिलाकर एक गाना गाया. कुणाल गाना गाते हुए कहते हैं- ‘ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आखों में चश्मा हाय. एक झलक दिखलाए कभी गुवाहटी में छिप जाए. मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए. हाय. मंत्री नहीं वो दलबदलू है और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाए उसी में छेद कर जाए.’

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा, मामला दर्ज
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कुणाल कामरा ने जो विवादित बयान दिया उसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. ये वहीं जगह है जहां कामरा ने एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ वाला तंज करते हुए वीडियो शूट किया था. ऐसे में भारतीय न्याय संहिता धारा के तहत शिवसेना नेता राहुल कनाल समेत लगभग 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अजित पवार ने दिया ये बयान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी कुणाल कामरा के विवादित वीडियो पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा- मैंने देखा है, किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए. संविधान ने आपको, हमें, हम सबको बोलने का अधिकार दिया है. लेकिन जो अधिकार में है वही बोलना चाहिए. वैचारिक मत अलग हो सकता है. विचारधारा अलग हो सकती है. मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ध्यान रखा जाना चाहिए कि उनकी बात से पुलिस या कानून व्यवस्था में कोई दिक्कत ना हो इसका ध्यान हर किसी ज़िम्मेदार नागरिक को रखना चाहिए.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...