10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयपाक-चीन के ड्रोन की हो जाएगी छुट्टी, भारत में बनी ताकतवर एंटी-ड्रोन...

पाक-चीन के ड्रोन की हो जाएगी छुट्टी, भारत में बनी ताकतवर एंटी-ड्रोन गन

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय कंपनी गोदरेज ने फ्रांसीसी कंपनी सरबेयर के साथ मिलकर एंटी-ड्रोन गन बनाया है. इस गन के पूरे सिस्टम को कोई भी जवान अपने साथ लेकर किसी भी जगह आ जा सकता है. इसका नाम है चिमेरा 100. चिमेरा गन की मदद से 4 से 5 किलोमीटर दूर से आ रहे ड्रोन, यूएवी आदि को डिटेक्ट किया जा सकता है. उसे मारा जा सकता है. यह वीवीआईपी सिक्योरिटी और सीमा पर ड्रोन हमलों से बचने में मदद करेगी. यह एक कंप्लीट काउंटर ड्रोन सॉल्यूशन है.

चिमेरा गन की मदद से आप अपनी तरफ आते हुए ड्रोन का रेडियो फ्रिक्वेंसी जाम कर देते हैं. यानी यह एंटी-ड्रोन गन दुश्मन के ड्रोन को सिग्नल को जाम कर देता है. जिससे उसे उड़ाने वाला का संपर्क टूट जाता है. इसके बाद ड्रोन खुद ब खुद नीचे गिर जाता है. इसे लेकर चलने वाले जवान के शरीर पर एक बैकपैक में पूरा सिस्टम लगा होता है. जिसका एंटीना दूर से ही आते हुए ड्रोन को डिटेक्ट कर लेता है. उसे पहचानता है कि वो ड्रोन है या अनमैन्ड एरियन व्हीकल. निगरानी वाला ड्रोन है या फिर हमला करने वाला. इसके बाद उसे ट्रैक करके उसे निष्क्रिय कर देता है.

इस ड्रोन सिस्टम को किसी VVIP की रैली के दौरान या बड़े कार्यक्रम के दौरान किसी इमारत के ऊपर भी तैनात किया जा सकता है. इससे सुरक्षा का स्तर बढ़ जाता है. इससे आप किसी भी दिशा में घूमकर दुश्मन ड्रोन पर हमला कर सकते हैं. यह ड्रोन को गिराने से पहले आपको अलर्ट कर देगा. अलर्ट आपके हाथ के रिमोट में बजने लगेगा. आते हुए ड्रोन की तस्वीर, मैप और लोकेशन भी पता चल जाएगा. अगर यह निकट भविष्य में भारतीय सेना के पास आता है तो इसे पाकिस्तान और चीन की सीमाओं के पास तैनात किया जा सकता है.

चिमेरा 100 एंटी ड्रोन गन की मदद से पाकिस्तानी और चीनी ड्रोन्स को मार गिराया जा सकता है. इसका उपयोग सियाचिन जैसे इलाकों में भी किया जा सकता है. Godrej ने इसे फ्रांसीसी कंपनी सरबेयर से लाइसेंस लेकर भारत में बनाया है.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...