5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिचीन विवाद पर जयशंकर ने स्वीकारा - 'बॉर्डर पर हालात असामान्य, सुरक्षा...

चीन विवाद पर जयशंकर ने स्वीकारा – ‘बॉर्डर पर हालात असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नहीं कर सकते…’

Published on

नई दिल्ली,

भारत-चीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगाह किया है कि देश की सुरक्षा की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि एलएसी पर सैन्य बलों की तैनाती ‘असामान्य’ है.गलवान घाटी में हुई झड़प का हवाला देते हुए विदेश मंत्री ने बताया की चीन को सैन्य तैनाती का जवाब भी उसी तरह से दिया गया. भारत ने भी सीमा पर सेना की तैनाती की.

जब राजीव गांधी ने किया था चीन का दौरा
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया, “1962 के युद्ध के बाद राजीव गांधी अपने कार्यकाल के दौरान 1988 में चीन दौरे पर गए थे. इसका मुख्य कारण यही था कि दोनों देश सीमा को लेकर चल रहे मतभेदों पर चर्चा करेंगे और शांति बनाए रखने पर ठोस बातचीत करेंगे और बाकी रिश्ते जारी रहेंगे.” उन्होंने बताया कि तब से चीन के साथ संबंधों का यही आधार रहा है.

बेस पॉजीशन से आगे है सैन्य बलों की तैनाती
विदेश मंत्री ने कहा कि 2020 में चीनियों ने कई समझौतों का उल्लंघन किया था और तभी वे हमारी सीमा पर बड़ी संख्या में सेना की तैनाती कर दी थी. चीन ने ऐसा तब किया जब हम कोविड लॉकडाउन में थे. उन्होंने कहा कि इसके जवाब में भारत ने भी सैन्य बलों की तैनाती की. जयशंकर ने बताया कि अब चार साल से, सेनाएं गलवान में सामान्य बेस पॉजीशन से आगे तैनात की जा रही हैं.

‘देश की सुरक्षा की अनदेखी नहीं करनी चाहिए’
विदेश मंत्री ने कहा, “एलएसी पर (सैन्य बलों की) बहुत ही असामान्य तैनाती है. दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए…भारतीय नागरिक के रूप में, हममें से किसी को भी देश की सुरक्षा की अनदेखी नहीं करनी चाहिए…यह आज एक चुनौती है.” उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक आर्थिक चुनौती भी है, जो “पिछले वर्षों में विनिर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की अनदेखी” के कारण है.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...