7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedVivo का डब्बा बंद! ED ने चार अधिकारी किए गिरफ्तार, कंपनी ने...

Vivo का डब्बा बंद! ED ने चार अधिकारी किए गिरफ्तार, कंपनी ने कहा-खतरनाक, जानें पूरा मामला

Published on

चीइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो इंडिया के तीन अधिकारियों को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गिरफ्तार किया है। दरअसल वीवो के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच चल रही थी। इसी मामले को लेकर गिरफ्तारी हुई है। रिपोर्ट की मानें, तो वीवो इंडिया के अंतरिम सीईओ होंग ज़ुक्वान उर्फ टेरी, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) हरिंदर दहिया और सलाहकार हेमंत मुंजाल को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

वीवो का क्या कहना है?
वीवो अधिकारियों की गिरफ्तारी के मामले में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि हम वीवो अधिकारियों की मौजूदा कार्रवाई से काफी चिंतित हैं। हाल के समय में वीवो अधिकारियों की लगातार हो रही गिरफ्तारी उत्पीड़न की निशानी हैं। कंपनी का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से कारोबारी माहौल में अनिश्चितता का भाव पैदा होगा। वीवो के मुताबिक वो इस मामले में सभी कानूनी तरीकों का उपयोग कर रहे हैं।

पहले भी हुई हैं गिरफ्तारियां
इस तरह के मामले में पहले भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के एमडी हरिओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ एंड्रयू कुआंग और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक को गिरफ्तार किया था। बता दें कि यह सभी लोग फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की ओर से इन चारों के खिलाफ दिल्ली की विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

जल्द होगी Vivo X100 सीरीज की लॉन्चिंग
बता दें कि वीवो का पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज वीवो 100X Pro को जल्द भारत में लॉन्च किया जाना है। उससे पहले इस तरह की कार्रवाई से लॉन्च इवेंट पर खासा फर्क पड़ सकता है। बता दें कि Vivo X100 Pro एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...