9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यविदेशी मेहमान कुरजां की जान ले रहा वायरस! जैसलमेर में मौत का...

विदेशी मेहमान कुरजां की जान ले रहा वायरस! जैसलमेर में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 28 की गई जान गई

Published on

जैसलमेर :

राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में प्रवासी पक्षी कुरजा (डेमोइसेल क्रेन) की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बर्ड फ्लू (H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा) की आशंका के चलते जहां कुरजा पक्षियों की जान जा रही है, वहीं जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (निषाद) की रिपोर्ट में जिले के लुनेरी तालाब में मृत कुरजा पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत के निर्देशन में वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीमों का गठन कर जिले के जल स्त्रोतों का सर्वेक्षण किया जा रहा है।

मोहनगढ़ में 14 कुरजा पक्षी मृत पाए गए
शुक्रवार सुबह मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र के बाकलसर स्कूल के पास खेत में 14 कुरजा पक्षी मृत मिलने से हड़कंप मच गया। खेत के काश्तकार ने बताया कि उड़ते हुए कुरजा पक्षी अचानक खेत में गिरने लगे और कुछ ही देर में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और पशुपालन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीमों ने मृत पक्षियों का निस्तारण किया।

अब तक 28 कुरजा पक्षियों की मौत
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक उमेश व्रगतिवार ने जानकारी दी कि जिले में सबसे पहले देगराय ओरण इलाके में कुरजा पक्षियों की मौत के मामले सामने आए थे।
11 जनवरी को 6 कुरजा पक्षी मृत पाए गए।
12 जनवरी को 2, 13 जनवरी को 2, 15 जनवरी को 3 और 16 जनवरी को 1 कुरजा मृत मिला।
17 जनवरी को मोहनगढ़ के बांकलसर गांव में एक साथ 14 कुरजा पक्षी मृत मिले।

अब तक कुल 28 कुरजा पक्षियों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन मौतों ने स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन द्वारा मृत पक्षियों के निस्तारण और क्षेत्र में सर्वेक्षण की प्रक्रिया जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी बरतनी होगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...